{"_id":"199471d93455814fa093e2c2fccd073c","slug":"live-india-vs-srilanka-2nd-odi-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायडू के शतक से भारत की बड़ी जीत, टीम बनी नंबर वन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रायडू के शतक से भारत की बड़ी जीत, टीम बनी नंबर वन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Nov 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाती रायडू की अंतरराष्ट्रीय करियर की खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी ने टीम इंडिया को दोहरी खुशी दी। पहली यह की भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में अपनी बढ़त 2-0 तक पहुंचा दी और दूसरी टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में फिर से नंबर वन बन गई है।
पूर्ण स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
अहमदाबाद के मोटेरा में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44.3 ओवर में ही 4 विकेट हासिल कर लिया। करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले अंबाती रायडू 121 रन (10 चौके और 4 छक्के) बनाकर अंत तक नाबाद रहे। रायडू ने आज दो शतकीय साझेदारियां की।
विज्ञापन
इससे पहले श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 274 रन बनाए। उसकी ओर से कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 92, 10 चौका और एक छक्का) ने सबसे बड़ी पारी खेली। पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (61) ने कप्तान के साथ चौथे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की।
इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया फिर से वनडे रैंकिंग में नंबर पर काबिज हो गई है।
भारत की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव, आर अश्विन के अलावा अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके, जबकि श्रीलंका की ओर से सिकुगे प्रसन्ना ने 53 रन देकर 3 विकेट झटके।
इस सीरीज के पहले 3 मैचों की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं। नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए रेस्ट पर हैं।

भारत को बेजोड़ शुरुआज दिलाने में नाकाम रही ओपनिंग जोड़ी
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पिछले मैच की तरह इस बार भी शानदार शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन कटक वनडे में शतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे (8) सातवें ओवर में धम्मिका प्रसाद की गेंद पर कैच आउट हो गए।
आउट होने से पहले रहाणे ने शिखर धवन के साथ ओस के कारण बेहद धीमी शुरुआत की थी और 6 ओवर में बल्लेबाज सिर्फ 18 रन बना पाए थे। रहाणे के जाने के बाद धवन ने अंबाती रायडू के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन रन गति को तेज कर पाने में नाकाम रहे। भारत के 50 रन 15वें ओवर में जाकर बने। 3 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनने से भारतीय खेमे में थोड़ी सी चिंता की लकीर खींच गई थी। हालांकि धवन ने सीरीज में लगातार दूसरी बार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 63 गेंदों में फिफ्टी जमाई।
धवन का साथ देने आए रायडू ने कप्तान विराट कोहली के खुद की जगह उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के फैसले को सही साबित करते हुए लय हासिल कर लिया और टीम की रन गति को तेज करने में कामयाब रहें। भारत ने 22वें ओवर में सौ रन पूरे कर लिए। दोनों ने 104 गेंदों में शतकीय साझेदारी की।

2 बल्लेबाजों के साथ रायडू की शतकीय साझेदारी
ओपनर शिखर धवन और अंबाती रायडू ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को जीत की ओर अग्रसर कर दिया।
धवन जिस अंदाज में खेल रहे थे उससे लग रहा था कि वह लगातार दूसरी बार शतक ठोकने में कामयाब रहेंगे, लेकिन सिकुगे प्रसन्ना ने उन्हें 79 रन (7 चौका और 1 छक्का) के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया।
दूसरे छोर पर टिके रायडू ने गजब की पारी खेली और 101 गेंदों पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक पूरा कर लिया। धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी करने के बाद रायडू ने कप्तान विराट कोहली (49) के साथ तीसरे विकेट के लिए भी 116 रनों की शतकीय साझेदारी की। कोहली के बाद सुरेश रैना भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। ये दोनों विकेट प्रसन्ना ने लिए।
भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए श्रीलंका ने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन उन्हें खास कामयाबी नहीं मिली।

मैथ्यूज-संगकारा के अर्धशतकों ने श्रीलंका को उबारा
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला श्रीलंका के लिए सुखद नहीं रहा। पहले ही ओवर की छठी गेंद पर तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कुशल परेरा (0) को पगबाधा करा दिया।
शुरुआती झटके के बाद श्रीलंका की टीम को तिलकरत्ने दिलशान (35) ने कुमार संगकारा (61) के साथ 51 रनों की साझेदारी कर निकाला। शुरुआत में दोनों थोड़े धीमे दिखे लेकिन बाद में लय पकड़ लिया और 10 ओवर में अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। बड़ी होती इस साझेदारी को फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने दिलशान को बोल्ड करते हुए तोड़ा।
हालांकि देश के शीर्ष फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने विपक्षी टीम के अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्धने (4) को कैच आउट कराकर एक और झटका दे दिया। जल्दी-जल्दी 2 विकेट गंवाने से श्रीलंका फिर से संकट में दिखने लगी।
इसके बाद संगकारा ने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी कर टीम की बड़े स्कोर की उम्मीदें बढ़ा दी। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक लगाए।
यह जोड़ी जब भारत के लिए खतरनाक साबित होने जा रही थी कि उमेश यादव ने संगकारा को 61 रनों के निजी स्कोर पर शिखर धवन के हाथों कैच कराकर आउट कराकर टीम को बड़ी राहत दिलाई।
श्रीलंका अभी संभलने का प्रयास कर ही रहा था कि 36वें ओवर में रवींद्र जडेजा के ओवर में उसके 2 और विकेट गिर गए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर सिकुगे प्रसन्ना (13) कैच आउट हुए। फिर अशान प्रियंजन (1) रन आउट हो गए।
एक छोर पर टिके मैथ्यूज ने लगातार रन बनाकर टीम का स्कोर चलायमान रखा और स्कोर 274 तक पहुंचा दिया।

श्रीलंका की टीम में एक बदलाव
श्रीलंका की कमान एंजेलो मैथ्यूज कर रहे हैं और आज के मैच में कुशल को उपल थरंगा की जगह रखा गया है। इस मैच से पहले भारत और श्रीलंका के बीच का हिसाब-किताब।
भारत बनाम श्रीलंका
15 : मैच भारत ने कुल अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले। 6 जीते, 8 हारे और एक बेनतीजा रहा।
02 : मैच भारत और श्रीलंका के बीच यहां हुए जिसमें से एक भारत और एक श्रीलंका ने जीता।
03 : मैच श्रीलंका ने मोटेरा में कुल खेले जिसमें से दो हारे और एक अपने नाम किया।
325 : रन पांच विकेट पर भारत ने यहां सर्वाधिक स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 में बनाया।