फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs Sri lanka, 3rd ODI.

कोहली की कप्तानी में हैट्रिक जीत, सीरीज भी भारत के नाम

Mon, 10 Nov 2014 12:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Nov 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs Sri lanka, 3rd ODI.
विराट कोहली की अगुवाई में जीत की हैट्रिक लगाते हुए टीम इंडिया ने श्रीलंका को तीसरे वनडे में भी हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। मेजबान ने श्रीलंका से तीसरा वनडे 35 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन


पूर्ण लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में 243 रनों की चुनौती को भारत ने 44.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 245 रन बनाते हुए हासिल कर लिया। विजयी टीम की ओर से ओपनर शिखर धवन ने सर्वाधिक 91 रनों (8 चौका और 1 छक्का) का योगदान दिया। धवन के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 53 रनों (4 चौका और 1 छक्का) की अर्धशतकीय पारी खेली। सुरेश रैना (18) और रिदिमान साहा (6) अंत तक नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 48.2 ओवर में 242 रन बनाकर आउट हो गई। जयवर्धने ने श्ातक लगाते हुए सर्वाधिक 118 रन बनाए। ओपनर दिलशान तिलकरत्ने (53) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

आज के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और श्रीलंका को बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया। शुरुआत में ही हैट्रिक से चूकने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए 53 रन देकर 4 विकेट झटके। उमेश के कमाल की गेंदबाजी के बाद फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल (3 विकेट) ने भी श्रीलंका के मध्य क्रम को झटका देकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया।

5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने तीनों मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज के पहले 3 मैचों की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं। सीरीज के अंतिम 2 मैचों की कप्तानी के लिए महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में वापसी करेंगे।

भारत की जीत में धवन और कोहली की 'फर्राटा रेस'

LIVE: India Vs Sri lanka, 3rd ODI.
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को इस बार शिखर धवन (91) और अजिंक्य रहाणे से बेहतरीन शुरुआत ‌मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 62 रनों की साझेदारी कर डाली। दोनों ही बल्‍लेबाज आज कटक वनडे वाले फॉर्म में दिख रहे थे, लेकिन रहाणे 31 रन के निजी स्कोर पर थिषारा परेरा की गेंद पर कैच आउट हो गए।

रहाणे के जाने के बाद धवन का साथ देने अंबाती रायडू क्रीज पर आए और इस जोड़ी ने भी एक बार फिर अर्धशतकीय की और 69 रनों की साझेदारी की। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले रायडू पुराने अंदाज में दिख रहे थे पर वह 35 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।

दूसरी ओर, धवन ने सीरीज में लगातार तीसरी बार 70 रन से ज्यादा की पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। वह जब 45 रन पर थे तो उन्होंने वनडे करियर में अपना 2 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया। उन्होंने यह उपलब्धि अपनी 48वीं पारियों में हासिल की है। वह यहां तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।

साथ ही उन्होंने नए बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी। उन्होंने शीर्ष क्रम के सभी तीनों जोड़ियों के साथ 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की। हालांकि शानदार बल्‍लेबाजी के बावजूद धवन अपने शतक से महज 9 रन से चूक गए। उन्हें नुवान कुलशेकरा ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया।

कोहली ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और अपने वनडे करियर में 6 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया। वह सबसे कम 136 पारियों में यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

श्रीलंका की लड़खड़ाती पारी में जयवर्धने का शतक

LIVE: India Vs Sri lanka, 3rd ODI.
इससे पहले कप्तान एंजेलो मैथ्यूज का पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला श्रीलंकाई टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ और शुरुआती 13 गेंदों के अंदर ही 2 विकेट गंवा दिए। पिछले मैच की तरह इस वनडे में भी श्रीलंका ने शुरुआती ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया।

श्रीलंका की ओर से पहला झटका पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर लगा जब उमेश यादव ने कौशल परेरा (4) को विकेटकीपर रिदिमान साहा के हाथों कैच आउट कराया। उस समय टीम के खाते में 5 रन ही जुड़े थे। इसके बाद उमेश ने अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर कुमार संगकारा (0) को खाता खोलने का मौका नहीं दिया और आर अश्विन के हाथों कैच आउट करा दिया।

हालांकि 7 रन के अंदर 2 विकेट गंवाने के बाद ओपनर दिलशान तिलकरत्ने (53) और महेला जयवर्धने (118) ने टीम को सहारा दिया तथा तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी कर शुरुआती संकट से उबारा। इस श्‍ातकीय साझेदारी को पार्ट टाइम गेंदबाज अंबाती रायडू ने दिलशान को कैच आउट कराकर तोड़ा।

रायडू की इस सफलता के बाद फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल ने अपने लगातार 3 ओवरों में 3 विकेट झटककर श्रीलंका की बड़ा स्कोर खड़ा करने की योजना पर पानी फेर दिया। श्रीलंका ने 31वें ओवर से बैटिंग पावरप्ले ‌लिया ले‌किन इसमें पहले ही ओवर में अक्षर ने विपक्षी कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (10) को कैच आउट करा दिया। इसके बाद अपने अगले ओवर में एशान प्रियंजन (2) को पवेलियन की राह दिखाई। अपने अगले ही ओवर में चतुरंगा डी सिल्वा (2) को भी अपना शिकार बनाया।

हालांकि विकेटों के पतन के बीच जयवर्धने ने अपना विकेट बचाए रखा और 17वां शतक ठोक दिया। साथ ही वनडे करियर में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए। इस मुकाम को छूने वाले वह दुनिया के पांचवें और श्रीलंका के दूसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं। उनकी पारी का अंत आर अ‌श्विन ने स्‍टंप आउट करा कर किया।

टीम इंडिया में एक बदलाव

LIVE: India Vs Sri lanka, 3rd ODI.
सीरीज में वापसी की कोशिश में जुटी श्रीलंका ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं। सूरज रणदीव और धम्मिका प्रसाद को आज के मैच से बाहर कर दिया गया है उनकी जगह चतुरंगा डी सिल्वा और नुवान कुलशेकरा को रखा गया है।

भारत ने अपनी टीम में आलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed