बारिश के चलते तीसरा टी-20 रद्द, अफ्रीका ने जीती सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के ईडन गार्डन में तीसरे और आखिरी टी-20 मैच से पहले मैदान में कुछ देर आई भारी बारिश के चलते मैच नहीं हो सका। मैच में आखिर तक संभावनाएं बरकरार रही। लेकिन तीन बाद निरीक्षण करने के बाद मैच रद्द कर दिया गया।
मैदान में दोपहर से ही काफी बारिश चल रही थी। शाम 6 बजे करीब बारिश थमी। लेकिन मैदान की आउट फील्ड गीली रहने के बाद मैच का समय आगे चलता रहा। तीन बाद निरीक्षण करने के बाद अंपायरों ने मैच को रद्द करने की घोषणा की।
हालांकि सीरीज के लिहाज से अब इस मैच का कोई अर्थ नहीं रह गया है क्योंकि मेहमान टीम ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
तीन बाद हुआ मैदान का निरीक्षण
तीन टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के दिन मैच नहीं हो सका। शाम 6 बजे बारिश रुकने के बाद 7:30 बजे अंपायर मैदान का पहला मुआयना किया। फिर मैदान के दूसरे निरीक्षण का समय 8:30 बजे हुआ।
तीसरा और आखिरी निरीक्षण 9:30 बजे हुआ। तीसरे निरीक्षण के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने की घोषणा की। इस दौरान दोनों कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और फैफ डु प्लेसिस मैदान में अंपायरों के साथ ही रहे।
दूसरी बार मैदान में निरीक्षण करने पहुंची अंपायरों की टीम ने अभी भी कोई निर्णय नहीं लिया है। अब 9:30 बजे तीसरा निरीक्षण होगा।