{"_id":"57e5218a4f1c1b7652a8217d","slug":"live-india-vs-new-zealand-fst-test-3rd-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन का खेल खत्म, बेहद मजबूत स्थिति में टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे दिन का खेल खत्म, बेहद मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Sep 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतकों की बदौलत एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। भारत को अब मैच में 215 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। मुरली विजय 152 गेंदों में 64 और चेतेश्नर पुजारा 80 गेंदों में 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनोंं खिलाड़ियों का इस मैच में दूसरा अर्धशतक है, दोनों ने पहली पारी में भी अर्धशतक बनाया था।
विज्ञापन
टी-ब्रेक से पहले की आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर लोकेश ईश सोढ़ी की स्विंग कर रही गेंद से छेड़खानी के चक्कर में स्लिप में कैच आउट हो गए। लोकेश ने इस पारी में तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए। जब राहुल आउट हुए उस वक्त टीम का स्कोर 52 रन था। इसके बाद पुजारा-मुरली की जोड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को 159 रनों तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
LIVE SCORECARD
कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन रविंद्र जडेजा के 5 और अश्विन के 4 विकेटों के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की पहली पारी 262 रनों पर समेट दी। भारत को पहली पारी के आधार पर 56 रनों की बड़ी बढ़त मिली। दूसरे दिन विकेट के लिए तरसने वाले भारतीय गेंदबाज ने आज अच्छा खेल दिखाया और शुरुआत में ही 11 रनों के अंदर 3 विकेट झटककर पिछले दिन की निराशा को कुछ हद तक कम किया फिर लंच के बाद एक घंटे के अंदर ही कीवी टीम की पारी को ही 262 रनों पर समेट दी।
विज्ञापन
लंच तक न्यूजीलैंड के 5 विकेट पर 238 रन थे, लेकिन इसके बाद एक घंटे के अंदर पूरी पारी सिमट गई। भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 5 और आर अश्विन ने 3 विकेट झटके। जडेजा हैट्रिक से जरूर चूक गए लेकिन वह लगातार 4 गेंदों के अंदर 3 विकेट झटके। मेहमान टीम ने अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 152 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन 170 तक उसके कुल 4 विकेट गिर गए। जबकि एक सफलता उमेश यादव को दूसरे दिन मिली थी।
दूसरे दिन विकेट के लिए तरसते रहे भारतीय गेंदबाज
विराट कोहली
- फोटो : PTI
तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दोनों छोर से स्पिन आक्रमण शुरू कर दिया। दिन के खेल की शुरुआत आर अश्विन ने की। वहीं दूसरा छोर रविंद्र जडेजा ने थाम लिया। जडेजा को अपने पहले ही ओवर में टर्न और उछाल मिल गया।
दिन की पहली सफलता भारत को अश्विन ने दिलवाई। कीवी पारी के 52वें ओवर में अश्विन ने टॉम लैथम को पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद अगले ही ओवर में जडेजा ने लैथम की जगह बल्लेबाजी करने आए रॉस टेलर को खाता भी नहीं खोलने दिया। रॉस टेलर जडेजा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। इसके बाद किवी कप्तान केन विलियम्सन भी 56वें ओवर में अश्विन की फिरकी में फंस गए।
अश्विन ने विलियम्सन को 75 के स्कोर पर बोल्ट कर पवेलियन वापस लौटा दिया। उस वक्त न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन था। इसके बाद मिचेल सैंटनर और ल्यूक रोंची ने न्यूजीलैंड की पारी संभालने की कोशिश की और स्कोर को 200 रनों के पार ले गए।
इससे पहले कानपुर के ग्रीन पार्क में पहले टेस्ट के दौरान बारिश की भविष्यवाणी पहले से ही हो गई थी। दूसरे दिन हुआ भी यही मगर क्रिकेट पंडितों को इसका अंदाजा नहीं था जिस पिच पर पहले दिन भारतीय बल्लेबाज नहीं टिक पाएंगे उस पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लाथम और केन विलियम्सन भारतीय गेंदबाजों को दूसरे विकेट के लिए तरसा देंगे।
पहले टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल के बाद का खेल बारिश के कारण धुल गया लेकिन उससे पहले न्यूजीलैंड के टॉम लाथम ( नाबाद 56) और कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 65) ने मेहमान टीम का स्कोर एक विकेट पर 152 रन तक पहुंचा दिया था। चायकाल के बाद सुपर सॉपर न होने के कारण खेल दुबारा शुरू नहीं हो सका। भारतीय पारी दूसरे दिन सुबह 318 रन पर ऑलआउट हो गई।