फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs New Zealand first test forth day

500वें टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को 6 विकेट की दरकार

Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs New Zealand first test  forth day
आर अश्विन - फोटो : PTI
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन जीत के लिए 434 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड दिन का खेल समाप्त होते तक  37 ओवर में 4 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं।  ल्यूक रोंची 38 और मिचेल स्टेनर 8 रन पर नाबाद हैं। मैच में जीत के लिए न्यूजीलैंड को 341 रन और बनाने हैं। जबकि उसके पास केवल 6 विकेट शेष हैं। एक तरह कहा जाए कि मैच पूरी तरह न्यूजीलैंड के हाथ से फिसल गया है। अब कोई करिश्मा ही अब उन्हें हार से बचा सकता है।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

दूसरा पारी में न्यूजीलैंड शुरुआत अच्छी नहीं रही। आर अश्विन ने चौथी ओवर में न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ला दिया। कप्तान कोहली ने इसे देखते हुए दूसरे छोर से गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा को लगा दिया। अश्विन ने  दूसरी पारी के चौथे ओवर में ओपनिंग बैट्समैन टॉम लैथम और मार्टिन गुप्टिल को आउट किया। अश्विन ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर गप्टिल को मुरली विजय के हाथों कैच कराया वहीं पांचवीं गेंद पर लैथम को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया।  इसके बाद अश्विन ने कप्तान केन विलियमसन को भी 25 रन पर आउट पवेलियन वापस लौट दिया। विलियमसन अश्विन का 200वां टेस्ट शिकार बने। न्यूजीलैंड का चौथा विकट 56 रन पर गिरा। 22 ओवर में रॉस टेलर भी उमेश यादव के थ्रो पर रन आउट हो गए।  वह केवल 17 रन बना सके।
विज्ञापन

एक साल बाद रोहित ने लगाया अर्धशतक

LIVE: India Vs New Zealand first test  forth day
रोहित शर्मा - फोटो : getty
कानपुर टेस्ट के चौथे दिन तीसरे दिन के अपने स्कोर 159/1 से आगे खेलने उबातरी भारतीय टीम की  शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने 185 रनों के स्कोर पर मुरली विजय के रूप में अपना दूसरा और दिन का पहला विकेट खो दिया। वह सेंटेनर की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 76 रन बनाए। मुरली विजय कल के अपने स्कोर 64 में विजय महज 12 रन ही जोड़ सके। और 76 रन पर सेंटनर का शिकार बने। मुरली विजय के आउट होने के बाद कप्तान कोहली मैदान पर उतरे।कोहली और पुजारा ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को 200 के पार पहुंचाया।  कप्तान कोहली के बल्ले का जादू दूसरी पारी में भी नहीं चला। वह 214 के स्कोर पर क्रेग का शिकार बने। कोहली ने 40 गेंदों में 18 रन बनाए। कोहली ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को स्वीप कर बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश में मिड ऑन पर लपके गए।विराट के पुजारा भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। वह ईश सोढ़ी की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। 

पुजारा ने 78 रन बनाए। लंच के बाद भारतीय खिलाड़ी सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे हैं। दूसरी पारी में 5 विकेट पर 377 रन बनाए। रहाणे 40 रन बनाकर सेंटरन का शिकार बने। रहाणे के बाद रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। रोहित शर्मा ने 68 और रविंद्र जडेजा ने 50 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को पांच विकेट के नुकसान पर 377 रन पर पहुंचा दिया। इन दोनों के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई। चायकाल के बाद इन दोनों के बीच 100 रनों की साझेदारी होते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। भारत की कुल बढ़त 433 रनों की हो गई।

चौथे दिन पिच से स्पिन गेंदबाजों को पिच से बहुत मदद मिली।  न्यूजीलैंड के  स्पिन गेंदबाजों  ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर को 2-2 और मार्क क्रेग को एक विकेट हासिल हुआ।
विज्ञापन

तीसरे दिन भारत ने बनाए थे एक विकेट पर 159 रन

LIVE: India Vs New Zealand first test  forth day
मुरली विजय - फोटो : espncricinfo
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने  कानपुर टेस्ट में  मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतकों की बदौलत एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे। भारत को पहली पारी में 56 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। दोनों पारियों को मिलाकर भारत को कुल 215 रनों की बढ़त हासिल हो गई थी। तीसरे दिन भारत का एकमात्र विकेट लोकेश राहुल के रूप में गिरा था वह ईश सोढ़ी की स्विंग कर रही गेंद से छेड़खानी के चक्कर में स्लिप में कैच आउट हुए थे। राहुल ने बहुत तेजी से 38 रन बनाए। जब राहुल आउट हुए उस वक्त टीम का स्कोर 52 रन था। इसके बाद पुजारा-मुरली की जोड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को एक विकेट के नुकसान पर 159 रनों तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed