भारतीय टीम ने 79 रनों से जीता वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के पांचवें मैच में बल्लेबाजी में जौहर दिखाने के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों का जलवा जारी है। भारतीय टीम के 9 विकेट पर 268 रनों के जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 49.1 ओवर में 189 रन ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने 79 रनों से वर्ल्ड कप का पहला मैच जीत लिया।।
इससे पहले भारतीय टीम की ओर से सरफराज खान (74 रन, 70 गेंद) और वाशिंगटन सुंदर (62 रन, 3 चौके) ने शानदार फिफ्टी जमाई।
भारतीय टीम की ओर से पहले अच्छी बल्लेबाजी की गई फिर गेंदबाजी में जौहर दिखाया। राहुल बॉथम को 3, अवेश खान और महिपाल को 2=2 और जीशान अंसारी को एक सफलता मिली।
सरफराज ने ठोंके 7 चौके और बनाए 74 रन
पहले बल्लेबाजी के न्यौते पर उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान इशान किशन पहले ओवर में ही शून्य पर आउट हुए। दूसरे ओपनर रिषभ पंत दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। ऐसे में मध्यक्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान ने मोर्चा संभाला।
दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज ने आतिशी बल्लेबाजी की और वाशिंगटन सुंदर के साथ 110 रनों की शतकीय साझेदारी की। टीम को पांचवां झटका सरफराज के रुप में लगा। उन्होंने 70 गेंदों में 74 रन बनाए। वहीं सुंदर ने 62 रनों का योगदान दिया। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 268 रन बनाए।