IndVsEng: करियर के तीसरे मैच में तिहरा शतक जड़ करुण नायर ने रचा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहवाग ने दी बधाई, कहा 12 साल से अकेला था इस क्लब में
LIVE SCORECARDYay ! Welcome to the 300 club @karun126 .
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 19, 2016
It was very lonely here for the last 12 years 8 months.
Wish you the very best Karun.Maza aa gaya!
नायर का तिहरा शतक पूरा होते ही कप्तान विराट कोहली ने भारतीय पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की पहली पारी के 477 रनों के जवाब में भारत ने 7 विकेट पर 759 रन पर अपनी पारी घोषित की। यह टेस्ट इतिहास में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत को पारी में 282 रन की बढ़त हासिल हो गई है।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 12 रन बना लिए हैं। कुक 3 और जेनिंग्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड अभी भी भारत से 270रन पीछे है। कल मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। 4-0 से सीरीज हार बचाने के लिए इंग्लैंड को कड़ी मशक्कत करनी होगी।
चौथे दिन की भारत के लिए शुरुआत करुण नायर और मुरली विजय ने की। मुरली 29 रन बनाकर डॉसन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। पांचवें विकेट के लिए करुण और मुरली विजय के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अश्विन ने नायर के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी हुई। 67 रन बनाकर अश्विन ब्रॉड का शिकार बने। यह भारत को दिन में लगा दूसरा और भारतीय पारी का छठा विकेट था। इसके बाद रविंद्र जडेजा और करुण ने 138 रन की साझेदारी कर भारत को 200 रन की बढ़त दिला दी। इसी दौरान नायर ने 250 रन के आंकड़े को पार कर तिहरे शतक की ओर बढ़े।
191 ओवर गेंदबाजी करने वाले इंग्लिश गेंदबाजों ने बहुत संघर्ष कियाा। कैप्टन कुक ने इस दौरान आठ गेंदबाजों का आजमाया। इंग्लैंड की ओर से ब्रॉड और डॉसन ने 2-2, मोइन अली, बेन स्टोक्स और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट हासिल किया।