फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs Bangladesh, T20 WORLD

अंतिम गेंद पर हुआ कमाल, टीम इंडिया को मिली शानदार जीत

Thu, 24 Mar 2016 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Mar 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs Bangladesh, T20 WORLD
टीम इंडिया

होली से तुरंत पहले बंगलुरू में खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप का 25वां मुकाबला बेहद कांटे का रहा और अंतिम गेंद तक खींचे जोरदार जंग में भारत ने एक रन से बांग्लादेश को हरा दिया। इस जीत से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम है।

विज्ञापन


चिन्नास्वामी स्टेडियम में गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए सुरेश रैना ने 30 और विराट कोहली ने 24 रनों का योगदान दिया। जबकि रोहित शर्मा (18) और शिखर धवन (23) के बीच पहले विकेट के लिए 36 गेंदों में 42 रनों की साझेदारी की। फिर कोहली और रैना के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन


जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। अंतिम ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर हार्दिक पांड्या विकेट झटककर टीम को जीत की सुगंध दिलाई और फिर बांग्लादेश को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे तो धोनी ने बल्लेबाज को रन आउट कर दिया जिससे भारत यह मैच जीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांड्या के अलावा रविंद्र जडेजा और आर अश्निन ने भी भारत के लिए 2-2 विकेट झटके। भारत को पहली सफलता आर अश्विन ने मोहम्मद मिथुन को आउट कर दिलाई। फिर जडेजा ने तमीम इकबाल को स्टंप आउट कराया। धोनी ने सुरेश रैना की वाइड गेंद पर सब्बीर रहमान (26) को धोनी ने स्टंप कर दिया।

कप्तान धोनी अपनी पारी में पांचवां रन बनाते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह इस मुकाम को छूने वाले टीम इंडिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की ओर से इस मैच में 5 बल्लेबाजों ने छक्का लगाया जिसमें सुरेश रैना ने 2 बार छक्का लगाया।

एक ओवर में 15 रन देने के बाद मुस्ताफिजुर ने तोड़ी भारतीय जोड़ी

LIVE: India vs Bangladesh, T20 WORLD
विराट कोहली
बांग्लादेश से टॉस गंवाने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी क्रीज पर आई। इस जोड़ी ने टीम को सधी शुरुआत दिलाने की कोशिश की जिसमें यह जोड़ी कुछ हद तक कामयाब भी रही और पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़ लिए।

भारतीय पारी का पहला चौका 10वीं गेंद पर धवन के बल्ले से आया। इसके बाद रोहित शर्मा ने छठे ओवर में तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की दूसरी गेंद पर ऑफ स्टंप की दिशा में मैच का पहला छक्का जड़ दिया। फिर इसी ओवर की चौथी गेंद पर धवन ने भी स्विप की दिशा में 6 रन के लिए खेल दिया। इस ओवर में 15 रन देने के बाद अंतिम गेंद पर मुस्ताफिजुर ने रोहित का विकेट झटक ही लिया। आउट होने से पहले रोहित ने धवन के साथ पहले विकेट के लिए 36 गेंदों में 42 रनों की साझेदारी की।

रोहित के आउट होने के बाद अगले ओवर में शाकिब-अल-हसन ने धवन को पगबाधा कराते हुए भारत को दूसरा झटका दे दिया। धवन 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके जाने के बाद लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे सुरेश रैना विराट कोहली का साथ देने क्रीज पर आए और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। कोहली 24 तो रैना 30 रन बनाकर आउट हुए।

युवराज सिंह से पहले ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी को भेजे गए हार्दिक पांड्या ने आतिशी बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन 7 गेंदों में 15 रन (1 चौका और 2 छक्का) बनाने के बाद एक बेहद शानदार कैच से आउट हो गए। अल-अमीन-हुसैन ने लगातार 2 गेंदों पर रैना और पांड्या के विकेट लिए। भारत ने 14 ओवरों में 100 रन बना लिए थे और अंतिम 6 ओवर में टीम 46 रन ही जोड़ने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed