फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: INDIA vs Australia, tri nation 5th match.

मैच रद्द, भारत को मिला 'जीवनदान'

Mon, 26 Jan 2015 05:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Jan 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
LIVE: INDIA vs Australia, tri nation 5th match.

बारिश ने भले ही त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच में प्रशंसकों के लिए खलनायक की भूमिका निभाई और मैच का मजा लेने से वंचित कर दिया हो लेकिन उसने टीम इंडिया को एक जीवनदान दिला ही दिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


सिडनी में खेले गए मैच में बारिश के कारण पहले तय समय से टॉस नहीं हो सका और जब हुआ तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। हालांकि इस मैच में भी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन खेल के बीच तीसरी बार आई बारिश ने खेल को आगे नहीं होने दिया और भारत को 2 अंक मिल गए।।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से खेल जब रूका तो उस समय भारत ने संशोधित 44-44 ओवर के मुकाबले में 16 ओवर में 2 विकेट पर 69 रन बना लिए थे। क्रीज पर अंजिक्य रहाणे (28) और विराट कोहली (3) खेल रहे थे।

फिलहाल इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच 2-2 अंक बांट दिए गए जिससे भारत एक भी मैच जीते बगैर ही आपना खाता खोलने में सफल रहा। इसके साथ ही सीरीज का अंतिम लीग मैच जो भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है अब सेमीफाइनल बन गया है। मैच जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

फिर नाकाम हुए धवन, पर खेली सीरीज में अपनी बड़ी पारी

LIVE: INDIA vs Australia, tri nation 5th match.

भारत के लिए बेहद निर्णायक मैच में बारिश ने शुरू से ही खलल डालना शुरू किया। बारिश के कारण ही टॉस समय से नहीं हो सका। इसके बाद जब टॉस हुआ तो ऑस्ट्रेलिया ने जीतते हुए भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्योता दे डाला।

सीरीज में लगातार तीसरी बार पहले बल्‍लेबाजी करने वाली भारतीय टीम के लिए अंजिक्य रहाणे और शिखर धवन ने एक बार फिर पारी की शुरुआत की। दोनों ने बेहद संयम के साथ खेलना शुरू किया लेकिन अभी पारी का तीसरा ओवर फेंका ही जा रहा था कि बारिश ने फिर दस्तक दे दी और खेल को रोक देना पड़ा। बारिश से काफी समय खराब होने के बाद अंपायरों ने अब मैच को घटाकर 44-44 ओवर का कर दिया।

क्रीज पर रहाणे और धवन की जोड़ी थी लेकिन सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर यह जोड़ी टूट गई। तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने धवन को स्लिप में ऐरोन फिंच के हाथों कैच आउट कराया। धवन इस सीरीज में बुरी तरह से नाकाम रहे हैं और इस बार वह 13 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उनका सीरीज में यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 और इंग्लैंड के खिलाफ 1 रन ही बना पाए थे।

धवन के फिर सस्ते में आउट हो जाने के बाद रहाणे का साथ देने क्रीज पर अंबाती रायडु आए। इस बीच भारत ने 11 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए। तेजी से रन बनाने के चक्कर में रायडु कैच आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। बारिश से खेल जब रूका तो उस समय क्रीज पर अंजिक्य रहाणे (28) और विराट कोहली (3) खेल रहे थे।

इशांत शर्मा और जडेजा को नहीं मिला खेल दिखाने का मौका

LIVE: INDIA vs Australia, tri nation 5th match.

टीम इंडिया की शुरुआत सीरीज में बेहद खराब रही है और अपने दोनों मैच गंवा दिए थे। ऐसे में उसे फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना था लेकिन बारिश ने मैच पूरा होने नहीं दिया और मैच रद कर‌ दिया गया। वहीं इस मैच से पहले लगातार 3 मैच जीतकर मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले ही‌ फाइनल में पहुंच चुका है। तीसरी टीम इंग्लैंड की है जो एक मैच जीत चुकी है।

सिडनी में इस मैच के लिए भारतीय सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा को अनफिट होने के कारण टीम में नहीं रखा गया था। हालांकि चोट के कारण इस सीरीज में पहली बार टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और आलराउंडर रवींद्र जडेजा को आज अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका नहीं मिला।

सिडनी में मैच रद होने के बाद अब नेट रन रेट का कोई मतलब नहीं रह गया है क्योंकि भारत के भी 2 अंक हो गए हैं जबकि इंग्लैंड के 3 अंक। इस आधार पर पर्थ में होने वाले अंतिम लीग मैच में जीत हासिल करने वाली टीम ही फाइनल में पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed