फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: INDIA FEW STEPS AWAY FORM WIN IN KANPUR TEST

भारत ने 197 रन से जीता 500वां टेस्ट, अश्विन ने लिए 10 विकेट

Mon, 26 Sep 2016 11:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
LIVE: INDIA FEW STEPS AWAY FORM WIN IN KANPUR TEST
अश्विन - फोटो : getty

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन भारत ने मैच जीत लिया। भारत ने 500वें टेस्ट में न्यूजीलैंड को 197 रनों से हराया। आज पांचवें और अंतिम दिन के पहले सत्र का खेल दोनों ही टीमों के लिए संतोषजनक रहा, मगर दूसरे सत्र में अश्विन ने कीवी बल्लेबाजों की एक न चलने दी।

विज्ञापन


हालांकि ल्यूक रॉन्की और मिचेल स्टेनर न्यूजीलैंड के लिए  मैच बचाने उतरे और दोनों ने हाफ सेंचुरी पूरी की। ल्यूक रॉन्की हाफ सेंचुरी पूरी करने बाद जडेजा की गेंद पर अश्विन के हाथों कैच हुए। रॉन्की ने 80 रन बनाए। इसके बाद मिचेल सेंटनर भी अपनी फिफ्टी पूरी की।
विज्ञापन


भारत के लिए खास बात यह रही कि स्पिनरों के लिए मददगार इस पिच पर अश्विन ने दूसरी पारी में भी 6 शिकार कर लिए। अश्विन ने खूंटा गाड़ कर खेल रहे मिचेल सेंटनर को 71 के स्कोर पर चलता किया। यह सेंटनर का पहला अर्धशतक था। उसके बाद उन्होंने इश सोढ़ी को भी बोल्ड कर अपना पांचवा शिकार बनाया। फिर उन्होंने नील वैगनर को भी पगबाधा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच में अश्विन ने कुल 10 विकेट लिए। लंच से पहले मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए। पहले वॉटलिंग को पगबाधा आउट करने के बाद शमी ने मार्क क्रेग को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

LIVE SCORECARD

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed