फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india A vs bangladesh A, ODI Match

नासिर हुसैन ने शतक के बाद झटके 5 विकेट, भारत की करारी हार

Sat, 19 Sep 2015 09:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Sep 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
LIVE: india A vs bangladesh A, ODI Match

कहां भारतीय टीम एकदिवसीय सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी थी लेकिन टीम अकेले ऑलराउंडर नासिर हुसैन के शानदार शतक और फिर 5 विकेट के आगे नतमस्तक हो गई।

विज्ञापन


बंगलूरू में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 253 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत-ए की पूरी टीम ने 42.2 ओवर में 187 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारत को 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम की ओर से कप्तान उन्मुक्त चंद (56) ने 7 चौके के साथ सबसे बड़ी पारी खेली लेकिन उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना फिर से नाकाम रहे और 17 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने नासिर हुसैन (नाबाद 102) के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 252 रन बनाए। भारत की ओर से रिषि धवन ने 3 और करन शर्मा ने 2 विकेट झटके। जबकि एक-एक सफलता आरबी कलेरिया और सुरेश रैना को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच के बाद 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर पर आ गई है ऐसे में अंतिम मैच बेहद खास हो गया है।

'शतकवीर' नासिर हुसैन के 'पंजे' ने किया काम खराब

LIVE: india A vs bangladesh A, ODI Match

नासिर हुसैन के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश-ए ने भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 253 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। भारत की शुरुआत भी अच्छी रही। मयंक अग्रवाल और कप्तान उन्मुक्त चंद ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 31 रनों की साझेदारी की। तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने मयंक को 24 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया।

फिर इसके बाद कप्तान चंद ने मनीष पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की जोरदार साझेदारी कर डाली। भारत ने 22वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए। चंद ने अपनी पारी को फिफ्टी में बदला और 56 रन बनाए। बांग्ला पारी में शतक लगाने वाले नासिर हुसैन ने भारतीय कप्तान की पारी का अंत किया। और यहीं से शुरू हो गया भारतीय बल्लेबाजी में बिखराव का सिलसिला।

मनीष पांडे 36 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना भी टीम को संकट से बाहर नहीं निकाल सके और 17 रन बनाकर चलते बने। पहले मैच में भी वह नाकाम रहे थे। नासिर ने रैना को अपना दूसरा शिकार बनाने के बाद करुण नायर (4) और रिषि धवन (0) को भी पवेलियन की राह दिखाई। नासिर के 5 विकेट के अलावा रुबेल हुसैन ने भी 4 विकेट झटके जिससे भारतीय टीम की हालत खराब हो गई।

रुबेल की गेंद पर संजू सैमसन (0) और करन शर्मा (2) आउट हो गए। भारत का स्कोर एक समय एक विकेट पर 119 रन था लेकिन इसके बाद 38 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिया। गुरकीरत सिंह मान ने अंतिम ओवर में 34 रनों की पारी खेलकर भारत की हार को कुछ देर के लिए टाला और उनके रूप में टीम का अंतिम विकेट गिरा।

हुसैन के नाबाद शतक ने निकाला भारतीय गेंदबाजों का पसीना

LIVE: india A vs bangladesh A, ODI Match

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश-ए की शुरुआत बेहद खराब रही और 5 विकेट महज 82 रन पर गिर गए थे। लेकिन बाद में मध्य क्रम के बल्लेबाज नासिर हुसैन ने शानदार शतक लगाकर टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। हुसैन के अलावा लिटन दास ने 45 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट के लिए 252 रन बनाए।

पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 96 रनों से करारी शिकस्त देने के बाद शुक्रवार को दूसरे मुकाबले में भी कप्तान उन्मुक्त चंद की अगुआई में भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी रही। पहले ही ओवर में आर बी कलेरिया ने भारत को पहली सफलता दिलाई।


बांग्लादेश के दूसरे ओपनर सौम्य सरकार (24) कुछ देर क्रीज पर टिकने में कामयाब रहे लेकिन गेंदबाज रिषि धवन की फिरकी ने उन्हें चलता किया। धवन ने बांग्लादेश की पारी में टीम की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट झटके। इसके अलावा करन शर्मा को 2 जबकि सुरेश रैना और कलेरिया को एक-एक विकेट मिला।

बांग्लादेश की बुरी गत को ऑलराउंडर नासिर हुसैन (नाबाद 102) ने संभाला। उन्होंने नाबाद शतकीय पारी पारी खेली। हालांकि उनके साथ लिटन दास ने भी निजी तौर पर 45 रनों का सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed