फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india a vs bangladesh a

तीसरे मैच में जीत के साथ भारत का सीरीज पर कब्जा

Sun, 20 Sep 2015 05:08 PM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india a vs bangladesh a

भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच चल रहे तीसरे और करो या मरो एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश 32 ओवर में 6 विकेट पर मात्र 141 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

भारत के विशाल स्कोर के सामने बांग्लादेश की शुरूआज बेहद खराब रही। भारत को दो सफलताएं अरविंद श्रीनाथ ने जबकि एक सफलता धवल कुलकर्णी को मिली। चौथी और पांचवीं सफलता कुलदीप यादव को मिली। बांग्लादेश ने छठा विकेट नासिर हुसैन (22) के रुप में गंवाया। यह सफलता करन शर्मा को मिली। बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक रन शबीर रहमान ने बनाए। उन्होंने नाबाद 41 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

इससे पहले कप्तान उन्मुक्त चंद के नेतृत्व में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरूआत भले ही अच्छी नहीं रही लेकिन मध्यक्रम ने टीम की लाज रखी और अच्छे स्कोर तक टीम को पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर सुरेश रैना दूसरे मैच में फेल साबित हुए थे लेकिन तीसरे और अंतिम मैच में उन्होंने शानदार शतक जमाया। रैना ने संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की शतकीय साझेदारी पूरी। सैमसन ने 10 चौके और एक छक्का लगाकर 90 रन बनाए।

सुरेश रैना ने पूरा किया शतक ले‌किन सैमसन चूके

LIVE: india a vs bangladesh a

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम कप्तान उन्मुक्त चंद (41) और मयंक अग्रवाल (4) की जोड़ी के साथ खेलने उतरी। अग्रवाल जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि इसके बाद संजू सैमसन (90) ने दूसरे छोर से मोर्चा संभाला।


दोनों जोड़ीदारों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदरी पूरी की। बांग्लादेश गेंदबाज अराफत सनी ने कप्तान उन्मुक्त चंद को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। इसके बाद क्रीज पर सैमसन का साथ निभाने सुरेश रैना (104) पहुंचे।


रैना और सैमसन दोनों ने क्रीज पर काफी वक्त बिताया। शुरुआत में धीमा खेल दिखाकर जल्दी ही दोनों ने लय प्राप्त की और फिर बांग्लादेशी गेंदबाजों पर टूट पड़े। पहले सैमसन ने फिफ्टी पूरी की। लेकिन गेंदबाज आमिन हुसैन ने इनकी जोड़ी तोड़ी।


सैमसन शतक से महज 10 रन से चूक गए। इससे पहले उन्होंने रैना के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की शतकीय पार्टनरशिप पूरी की। केदार जाधव (4) इस बार फिर फ्लॉप रहे। उन्हें दूसरे एकदिवसीय मैच के हीरो रहे नासिर हुसैन ने टीम का चौथा शिकार बनाया।


पांचवें झटके के रूप में भारतीय टीम ने ऑलराउंडर गुरकीरत सिंह (4) का विकेट खोया। 49वें ओवर में रैना ने अपना शतक पूरा किया। रिषी धवन (नाबाद 26) आखिर तक नाबाद रहे। आखिरी ओवर में रैना अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और एक छक्का जमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed