{"_id":"583bb83c4f1c1b8024088089","slug":"live-ind-vs-eng-3rd-test-mohali-day-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndVsEng: टेलेंडर्स का शानदार खेल, भारत की मुट्ठी में मोहाली टेस्ट ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsEng: टेलेंडर्स का शानदार खेल, भारत की मुट्ठी में मोहाली टेस्ट
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
रविंद्र जड़ेजा
- फोटो : getty
भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। पिछली पारी में हसीब हमीद के चोटिल होने के कारण पारी की शुरुआत करने एलेस्टर कुक के साथ जो रूट उतरे। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन लगातार बीट होने के बाद कुक एक बार फिर अश्विन का शिकार बने। बारह पारियों में अश्विन ने 7 वीं बार कुक को आउट किया है। कुक केवल 11 रन बना सके। कुक के आउट होने के बाद मोइन अली जो रूट का साथ देने उतरे। मोइन अली अश्विन की फ्लाइट के फंस गए और मिड ऑन पर खड़े खिलाड़ी को कैच दे बैठे।
विज्ञापन
LIVE SCOREBOARD
इसके बाद पहली पारी में इंग्लैंड की नैया पार लगाना वाले बर्स्टो मैच में दूसरी बार जयंत यादव का शिकार बने। बेर्स्टो केवल 15 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए बेन स्टोक्स भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं खडे़ रह पाए और अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। वह केवल 5 रन बना सके। दूसरी पारी में यह अश्विन का तीसरा विकेट था। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी भी टीम इंडिया से 56 रन पीछे है।
विज्ञापन
रूट 36 और बैटी खाता खोले बगैर नाबाद हैं।
इससे पहले तीसरे दिन टीम इंडिया की पारी 417 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी में 134 रन को बढत हासिल हुई है। भारत के लिए 7वें, 8वें और 9वें नंबर के बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। अश्विन ने 72 और जडेजा ने 90 रनों की पारी खेली। जडेजा अनलकी रहे वह अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बनाने से महज 10 रन से चूक गए। इसके अलावा अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे युवा बल्लेबाज जयंत यादव ने अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए 55 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 5 और आदिल रशीद ने 4 विकेट झटके।
विज्ञापन
इस मैच में अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया है। मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 90 रन का है, भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने बनाया है। इसके अलावा मैच में अभी तक कोई भी शतकी साझेदारी देखने को नहीं मिली है। 204 पर कोहली का विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने 213 रन जोड़े।
जडेजा और अश्विन की जोड़ी दूसरे दिन के स्कोर में आज केवल 30 रन जोड़ सकी। अश्विन बेन स्टोक्स की गेंद पर जोस बटलर के हाथों में कैच दे बैठ। जडेजा और अश्विन के बीच हुई 97 रनों की साझेदारी ने टीम इंडिया को परेशानी से बाहर निकाला। कल चायकाल के बाद 204 रन पर भारत ने छह विकेट गंवा दिए थे।