'विराट' पारी से सनराइजर्स को हराकर जीता RCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली के शानदार 44 रनों की बदौलत बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
बारिश के कारण खेल बाधित होने के बाद 11-11 ओवर के कर दिए गए आईपीएल-8 के 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से धुआंधार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया गया। हेनरिक मोएसिस और कप्तान डेविड वार्नर ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए महज 7.1 ओवर में 103 रनों की साझेदारी कर डाली। फिर आई बारिश के कारण बंगलोर के सामने जीत के लिए अब 6 ओवर में 81 रनों का लक्ष्य दिया गया था।
आरसीबी के लिए क्रिस गेल ने 10 गेंदों में 35 रन बनाए। वहीं ए बी डिविलियर्स 0, मनदीप सिंह 1, दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर आउट हुए।
धवन के 'फ्लॉप शो' के बाद हेनरिक-वार्नर की कमाल की पारी
मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के लिए यह मैच बेहद जरूरी था लेकिन बारिश के कारण पहले टॉस 5 मिनट की देरी से हुआ फिर जब टॉस हो गया तो फिर बारिश ने दस्तक दे दी जिस कारण खेल लगभग ढाई घंटे तक बाधित रहा।
लगातार बारिश के बाद जबर्दस्त गीली आउटफील्ड को सुखाने में ग्राउंडस्टॉफ ने काफी प्रयास किया और खेलने के लायक बना दिया। इसके बाद अंपायरों ने मुकाबले को 11-11 ओवरों का कर दिया।
रात पौने 11 बजे जब मुकाबला शुरू हुआ तो शिखर धवन और कप्तान डेविड वार्नर ने हैदराबाद की पारी की शुरुआत करते हुए आगे बढ़ाया लेकिन 3 ओवर के पावरप्ले में पहला चौका दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर लगा। हालांकि यह जोड़ी जल्द ही टूट गई। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वेस ने शिखन धवन (8) को कैच आउट करा दिया।
इसके बाद वार्नर का साथ देने मोएसिस हेनरिक क्रीज पर आए और दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को 5 ओवर में 50 तक पहुंचा दिया। सातवें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर हेनरिक को मंदीप सिंह के हाथों आसान जीवनदान मिला। इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम को 8 ओवर में ही सौ के पार पहूंचा दिया। बाद में यह साझेदारी 7 ओवर में 103 रन जोड़ने के बाद टूट गई।
महज 8 गेंदों के अंदर दो जीवनदान पाने वाले हेनरिक ने आतिशी पारी पारी खेलते हुए 20 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक दिया। 22 गेंदों में 57 रन बनाने के दौरान उन्होंने 5 चौका और 4 छक्का भी लगाया। हालांकि वह तेज अर्धशतक जमाने का मौका नहीं बना पाए। जबकि वार्नर ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 10वें ओवर में वेस ने हेनरिक को कैच आउट कराया। फिर वार्नर ने भी अपनी फिफ्टी जमा दी। उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौका और एक छक्का लगाया।