फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: तीसरे दिन का खेल खत्म, फॉलोऑन का खतरा बरकरार, भारत अब भी इंग्लैंड से 321 रन पीछे

Sun, 07 Feb 2021 05:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 07 Feb 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
LIVE Cricket Score IND vs ENG 1st Test Match News Day 3 Scorecard Updates in Hindi
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

लाइव अपडेट

05:23 PM, 07-Feb-2021

तीसरे दिन का लेखा-जोखा

05:14 PM, 07-Feb-2021

ऋषभ पंत - चेतेश्वर पुजारा ने संकट से उबारा

चार शुरुआती झटकों के बाद भारतीय टीम को ऋषभ पंत-चेतेश्वर पुजारा का साथ मिला। दोनों ने बीच पांचवें विकेट के लिए तेजतर्रार 119 रन की साझेदारी हुई। ऋषभ पंत बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे थे, पुजारा ने भी अपेक्षाकृत तेज खेल दिखाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने अर्धशतक पूरा किया। अच्छी लय में नजर आ रहे पुजारा बदकिस्मती से 73 रन पर आउट हुए। अगले 33 रन के भीतर ऋषभ ने अपना विकेट फेंक दिया। डोम बेस को विथ द स्पिन छक्का मारने की फिराक में वह 88 गेंदों में 91 रन बनाकर लौटे। विकेटकीपर बल्लेबाज अपने छोटे से करियर में तीसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।
विज्ञापन
05:10 PM, 07-Feb-2021

एक वक्त 73 पर चार था भारत का स्कोर

भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (छह) का विकेट जल्दी गंवा दिया, उन्होंने आर्चर की अतिरिक्त उछाल लेकर मूव करती गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दिया। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (29) ने प्रवाहमय बल्लेबाजी की और पांच चौके लगाए, लेकिन जेम्स एंडरसन ने मिड ऑन पर उनका बेहतरीन कैच लेकर आर्चर और इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। 44 रन पर दो विकेट खोने के बाद जल्द ही स्कोर 74 पर चार हो गया। विराट कोहली (11) और अजिंक्य रहाणे (1) डोम बेस की फिरकी में फंसे।
 
04:59 PM, 07-Feb-2021

तीसरे दिन का खेल खत्म

इंग्लैंड के 578 रन के विशाल स्कोर के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने छह विकेट खोकर 257 रन बनाए। इंग्लैंड अपनी पहली पारी के आधार पर 321 रन आगे है। वाशिंगटन सुंदर (33) और रविचंद्रन अश्विन (8) क्रीज पर बरकरार है। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए अब भी 122 रन की जरूरत है। 
04:49 PM, 07-Feb-2021

भारत के 250 रन पूरे

04:35 PM, 07-Feb-2021

अब 10 ओवर का खेल बाकी

67 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 242/6 वाशिंगटन सुंदर (23) और रविचंद्रन अश्विन (7)
विज्ञापन
विज्ञापन
04:28 PM, 07-Feb-2021

इंग्लैंड ने गंवाया दूसरा रिव्यू

इंग्लैंड तीसरे दिन के खेल में वही करता दिख रहा है जो दूसरे दिन भारत ने की, इसी वजह से वो अपने दो रिव्यू गंवा चुका है। खास बात ये है कि दोनों रिव्यू उसने जैक लीच के ओवर में वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ लिए।
04:16 PM, 07-Feb-2021

350 रन से कम की हुई इंग्लैंड की लीड

भारत के छह विकेट गिर चुके हैं, लेकिन क्रीज पर दो स्थानीय खिलाड़ी यानी चेन्नई के ही अश्विन-सुंदर के बीच साझेदारी पनपती हुई। दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी भी करना जानते हैं। ऑस्ट्रेलिया में अश्विन-सुंदर अपना दम दिखा चुके हैं।
03:58 PM, 07-Feb-2021

वाशिंगटन सुंदर - रविअश्विन पर सारी जिम्मेदारी

जब तक ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद थे, तब तक भारतीय टीम की उम्मीदें जिंदा थी, लेकिन अब 577 रन के पहाड़ से स्कोर के सामने टीम इंडिया संघर्ष करती नजर आ रही है। फॉलोऑन का खतरा बरकरार है।
03:47 PM, 07-Feb-2021

ऋषभ पंत तीसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार

एक बार बड़ा शॉट लगाने की फिराक में ऋषभ पंत ने अपना विकेट फेंका। 88 गेंदों में 91 रन बनाकर वह डोम बेस का चौथा शिकार बने। 225 रन पर भारत का छठा विकेट गिरा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed