फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: chennai super kings vs hyderabad sunrisers, ipl 8

होमग्राउंड में CSK को हरा SRH ने लगाया जीत का 'चौका'

Sun, 03 May 2015 09:13 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 May 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
LIVE: chennai super kings vs hyderabad sunrisers, ipl 8

आईपीएल-8 में शनिवार को खेले गए अपने अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने अपने प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स को 22 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में जीत का चौका लगा लिया है।

विज्ञापन


हैदराबाद में खेले गए एसआरएच टीम के 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रनों के जवाब में चेन्नई 6 विकेट पर 170 रन ही बना सकी।


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


हैदराबाद के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही। टीम के आतिश बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम (12) इस बार कमाल नहीं कर पाए और दूसरे ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर बोल्ड हुए। हैदराबाद को दूसरी सफलता ड्वेन स्मिथ (21) के रुप में मिली। हालांकि आउट होने से पहले वह हैदराबाद के गेंदबाजों को परेशान करने में सफल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अलग सुरेश रैना (23) ने विकेट गिरने के बावजूद तेज बल्लेबाजी जारी रखी। लेकिन 8वें ओवर में बड़ी हिट लगाने के चक्कर में कैच  आउट हो गए। रैना के बाद फेफ डु प्लेसिस ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मोर्चा संभाला। 12वें ओवर में टीम ने 100 का आंकड़ा पार किया। अगले ओवर प्लेसिस 33 रन बनाकर आउट हुए। अगली गेंद पर धोनी (25) बोल्ड हुए। धोनी के रुप में चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट गंवाया।

टीम को संकट से उबारने के इरादे के साथ ड्वेन ब्रावो (नाबाद 25) क्रीज पर पहुंचे। उन्होंने पवन नेगी के साथ टीम को संकट से उबारने का प्रयास किया। हालांकि दोनों बल्लेबाज कुछ देर विकेट बचाने में सफल तो रहे लेकिन रन बनाने में कोताही बरत दी। नतीजन रनों का लगातार दबाव चेन्नई को जीत से और दूर लेता गया। 15 के निजी स्कोर पर पवन बोल्ड हुए।

वॉर्नर ने दिलाई टीम को शानदार शुरुआत

LIVE: chennai super kings vs hyderabad sunrisers, ipl 8

इससे पहले चेन्नई के बुलावे पर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हैदराबाद सनराइजर्स को टीम के दोनों ओपनर्स शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने अच्छी शुरुआत दी। वॉर्नर अपने चिर परि‌चित अंदाज में आतिश ढंग से बल्लेबाजी करते दिखे। 5वें ओवर में वॉर्नर ने चौका लगाकर टीम को पचास के आंकड़े के पार पहुंचाया। तेजी से रन बटोरते हुए वॉर्नर ने मात्र 20 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। वॉर्नर ने अपने अंदाज में बाउंड्री लगाकर पचासा पूरा किया।

लंबे इंतजार के बाद चेन्नई को पहली सफलता सुरेश रैना ने खतरनाक लग रहे वॉर्नर (61) को आउट कर दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी रही। 10वें ओवर में हैदराबाद ने 100 का आंकड़ा पार किया। चेन्नई के फिरकी गेंदबाज पवन नेगी ने मॉइसस हरक्यूस को 19 रन के स्कोर पर आउट कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

हैदराबाद को तीसरा झटका टीम के दूसरे ओपनर धवन (37) के रुप में लगा। वह रन आउट हुए। 15वें ओवर में मैदान में कुछ फ्लड लाइट न चल पाने की वजह से मैच कुछ देर बाधित रहा। इसके बाद नमन ओझा के साथ इयोन मोर्गन (नाबाद 32) ने कुछ बड़े हिट भी लगाए। 17वें ओवर में आशीष नेहरा ने ओझा (20) को आउट कर चौथी सफलता अपनी टीम की झोली में डाली। चेन्नई को पांचवीं सफलता आशीष रेड्डी (6) को आउट कर मिली। आखिर में टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed