आईपीएल-8 में युवी का रिकॉर्ड, कार्तिक भी चमके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण के लिए नीलामी में इस बार युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें 16 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा है। पिछले साल युवराज को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने रिकॉर्ड 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।
युवी को लेकर जो दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक पिछली बार आरसीबी की ओर से उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे इसके बाद भी टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।
हालांकि इसका फायदा युवराज को हुआ उन्हें पिछली बार की तुलना में इस बार दो करोड़ का फायदा हुआ। हालांकि युवराज को लेकर रॉयल चैलेंजर्स ने भी खास रूचि दिखाई थी। लेकिन बाजी दिल्ली के हाथ लगी।
दिल्ली युवी के लिए आईपीएल की चौथी टीम है। सबसे पहले उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से आईपीएल में हिस्सा लिया था। इसके बाद पुणे वारियर्स इंडिया ने उन्हें अपनी टीम में लिया। फिर रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की ओर से उन्होंने आईपीएल खेला। उनके आईपीएल करियर पर गौर करें तो 81 मैचों में उन्होंने 1851 रन बनाए हैं।
संगकारा, अमला को नहीं मिले खरीदार
आरोन फिंच को मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ में खरीदा है। ईओन मॉर्गन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.5 करोड़ में खरीदा है।
माइकल हसी को एक बार फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1 करोड़ रूपये में खरीदा है। इसके साथ-साथ जयदेव उनादकट को दिल्ली ने 1.1 करोड़ में खरीदा।
केविन पीटरसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ में और न्यूजीलैण्ड के केन विलियम्सन को 60 लाख में खरीदा है।
इस साल हर फ्रेंचाइजी को 63 करोड़ रूपए मिले हैं जो पिछले सत्र से पांच फीसदी अधिक है। आईपीएल का आठवां सत्र आठ अप्रैल से शुरू होगा।
मुरली विजय को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा
मुरली विजय पहले खिलाड़ी बने जिन्हें इस बार की नीलामी में सबसे पहले खरीदा गया। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने तीन करोड़ रूपये में खरीदा है। श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को भी दिल्ली डेयरडेविल्स ने 7.5 करोड़ रूपये में खरीदा है।
इस बार आईपीएल नीलामी में कुल 344 खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी का संचालन रिचर्ड मेडले कर रहे हैं। इंग्लैंड के मेडले साल 2008 से ही आईपीएल में यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
बंगलुरू में चल रहे आईपीएल नीलामी में इस बार 122 क्रिकेटरों को टीमों ने बरकरार रखा है। इनमें 78 भारतीय खिलाड़ी हैं और 44 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
जहीर, मुनफ को नहीं मिले खरीदार
इस बार के नीलामी में कई बड़े खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें खरीदार नहीं मिले।
इनमें जहीर खान, मुनफ पटेल, इरफान पठान, तिलकरत्ने दिलशन, मार्लोन सैमुअल्स, कुसाल परेरा, दिनेश रामदीन, माइकल कारबेरी, ल्यूक रॉन्ची जैसे कई नाम शामिल हैं।
वहीं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने को कोई खरीददार नहीं मिला है।