Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
Legends League Cricket: Mitchell Johnson encounters snake in Lucknow hotel room, shares photo on Instagram
{"_id":"63287392a664ca751578e826","slug":"legends-league-cricket-mitchell-johnson-encounters-snake-in-lucknow-hotel-room-shares-photo-on-instagram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LLC: लखनऊ में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल जॉनसन के होटल रूम में मिला सांप, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC: लखनऊ में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल जॉनसन के होटल रूम में मिला सांप, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 19 Sep 2022 07:21 PM IST
सार
जॉनसन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- किसी को पता है कि यह किस प्रकार का सांप है ?? इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व साथी खिलाड़ी ब्रेट ली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने प्रतिक्रियाएं भी दीं।
विज्ञापन
मिचेल जॉनसन के होटल रूम में सांप मिला
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को भारत में एक अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग खेलने के लिए लखनऊ पहुंचे जॉनसन के होटल के कमरे में सांप मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सांप की तस्वीर शेयर की है। जॉनसन ने साथ ही फैन्स से सांप की प्रजाति का पता लगाने के लिए मदद भी मांगी है।
जॉनसन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- किसी को पता है कि यह किस प्रकार का सांप है ?? बस मेरे कमरे के दरवाजे पर लटक रहा था। इस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व साथी खिलाड़ी ब्रेट ली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने प्रतिक्रियाएं भी दीं।
इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ घंटे बाद जॉनसन ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर अपने पिछले प्रश्न के उत्तर खोजे। उन्होंने लिखा- इस सांप की एक बेहतर तस्वीर मिली। अभी भी अनिश्चित है कि यह वास्तव में कौन सा सांप है। लखनऊ, भारत में अब तक का सबसे बेहतरीन ठहराव।
मौजूदा लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कई पूर्व क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं। जॉनसन इंडिया कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अपने पहले ही टूर्नामेंट में वह एक बार वीरेंद्र सहवाग को आउट कर चुके हैं। मैच के दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने तीन ओवर फेंके और सिर्फ 22 रन दिए। हाल ही में जॉनसन ने एशिया कप में सुपर 4 राउंड से टीम इंडिया के बाहर होने और टी-20 वर्ल्ड कप में चांस को लेकर बातचीत की थी।
जॉनसन ने कहा था- जब विश्व कप की बात आती है, तो आप बस उस पल का आनंद लेते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है क्योंकि सभी बड़े मैच हैं। भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल की वजह से भारी भीड़ के सामने बड़े और दबाव वाले मैच खेलने की आदत है। मुझे लगता है कि जो भी प्रदर्शन टीम इंडिया का एशिया कप में रहा, वह उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।