{"_id":"6786921feaf276cf4007036d","slug":"legendary-pakistan-fast-bowler-wasim-akram-unveiled-the-iconic-white-jacket-for-the-icc-champions-trophy-2025-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: वसीम अकरम ने विजेताओं को दी जाने वाली सफेद जैकेट का अनावरण किया, आईसीसी ने जारी किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: वसीम अकरम ने विजेताओं को दी जाने वाली सफेद जैकेट का अनावरण किया, आईसीसी ने जारी किया वीडियो
Tue, 14 Jan 2025 10:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:04 PM IST
सार
टूर्नामेंट में लगभग एक महीने का समय बचा है और आईसीसी ने अकरम की मौजूदगी के साथ एक प्रोमो वीडियो जारी किया जिसमें इस सफेद जैकेट को तैयार होते दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में अकरम दुनिया भर के प्रशंसकों से चैंपियंस की यात्रा में शामिल होने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन
वसीम अकरम
- फोटो : Social Media
विस्तार
अगले महीने होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। आठ टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) ने मंगलवार को विजेता को दी जाने वाली सफेद जैकेट के अनावरण का वीडिया जारी किया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने इसका अनावरण किया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में लगभग एक महीने का समय बचा है और आईसीसी ने अकरम की मौजूदगी के साथ एक प्रोमो वीडियो जारी किया जिसमें इस सफेद जैकेट को तैयार होते दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में अकरम दुनिया भर के प्रशंसकों से चैंपियंस की यात्रा में शामिल होने के लिए कहते हैं। टूर्नामेंट में शीर्ष आठ टीमों के बीच 19 फरवरी से नौ मार्च के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इस दौरान टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब के साथ इस प्रतिष्ठित सफेद जैकेट के लिए भी प्रतिस्पर्धा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
The iconic white jacket is back! #ChampionsTrophy pic.twitter.com/qcPLDU93PJ
— ICC (@ICC) January 14, 2025
अकरम प्रोमो वीडियो में इस जैकेट को प्रतिभा की निरंतर खोज और पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली विरासत का प्रतीक बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सफेद जैकेट को हासिल करना जीत के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने की यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा, आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी सर्वश्रेष्ठ में से भी सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करती है। इस सफेद जैकेट का अनावरण महानता का प्रतीक है। यह अब वैश्विक क्रिकेट समुदाय में इस आयोजन के प्रति उत्साह बढ़ाएगा। अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे मजबूत टीम टूर्नामेंट जीतेगी, क्योंकि हर मुकाबला एक दबाव वाला मैच है और किसी भी टीम के लिए ब्रेक लेने का कोई मौका नहीं है।