{"_id":"61d6f550e311ca1e5f0a7c74","slug":"legendary-england-cricketer-sir-ian-botham-tested-covid19-positive-during-ashes-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashes सीरीज पर कोरोना का साया: इंग्लैंड के दिग्गज सर इयान बॉथम भी हुए कोरोना संक्रमित, कमेंट्री टीम का हैं हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes सीरीज पर कोरोना का साया: इंग्लैंड के दिग्गज सर इयान बॉथम भी हुए कोरोना संक्रमित, कमेंट्री टीम का हैं हिस्सा
Thu, 06 Jan 2022 07:27 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:27 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज टेस्ट श्रृंखला में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई खिलाड़ी, स्टॉफ और पूर्व क्रिकेटर इसकी चपेट में आ चुके हैं और अब इसमें इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर इयान बॉथम का नाम भी जुड़ गया है। 66 वर्षीय सर इयान बॉथम की कोविड रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
इयान बॉथम हुए कोरोना संक्रमित
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज टेस्ट श्रृंखला में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई खिलाड़ी, स्टॉफ और पूर्व क्रिकेटर इसकी चपेट में आ चुके हैं और अब इसमें इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर इयान बॉथम का नाम भी जुड़ गया है। 66 वर्षीय सर इयान बॉथम की कोविड रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। वह मौजूदा सीरीज में सेवन नेटवर्क की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं और मैच के दौरान एक्सपर्ट कमेंट भी देते रहते हैं।
विज्ञापन
बॉथम से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा, मैच रेफरी डेविड बून और इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड भी संक्रमित होकर पृथकवास में अपना इलाज करवा रहे हैं। इनके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड भी संक्रमित हुए हैं। इंग्लैंड टीम के सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य पहले ही इसका शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
बॉथम दुनिया के महान ऑलराउंडरों में शुमार है। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 5200 रन और 383 विकेट दर्ज हैं। जबकि वनडे में भी 2000 से ज्यादा रन और 150 के करीब विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
एशेज सीरीज की बात करें तो आस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के नौवें टेस्ट शतक की मदद से इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन आठ विकेट पर 416 रन के स्कोर पर पारी घोषित की। जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए थे।
कोरोना महामारी की बात करें तो नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के साथ दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 3 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 2400 से अधिक लोगों ने अपनी जवान गंवाई है।