फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lasith Malinga returns to Sri Lankan cricket becomes team bowling strategy coach in the series against Australia

Lasith Malinga: मलिंगा की श्रीलंकाई क्रिकेट में वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम के गेंदबाजी रणनीति कोच बने

Fri, 03 Jun 2022 10:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Jun 2022 10:40 PM IST
सार

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाजों में शुमार 38 वर्ष के मलिंगा ने फरवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी यह जिम्मेदारी संभाली थी। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, ‘दौरे पर मलिंगा श्रीलंका के गेंदबाजों की सहायता करेंगे और मैदान पर रणनीति बनाने में उनकी मदद करेंगे।’

विज्ञापन
Lasith Malinga returns to Sri Lankan cricket becomes team bowling strategy coach in the series against Australia
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू हो रही सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज के लिए श्रीलंका का गेंदबाजी रणनीति कोच बनाया गया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाजों में शुमार 38 वर्ष के मलिंगा ने फरवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी यह जिम्मेदारी संभाली थी। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, ‘दौरे पर मलिंगा श्रीलंका के गेंदबाजों की सहायता करेंगे और मैदान पर रणनीति बनाने में उनकी मदद करेंगे।’
विज्ञापन


श्रीलंका सीरीज 4-1 से हार गई थी लेकिन गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पूरी सीरीज में खुलकर खेलने नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च स्कोर छह विकेट पर 164 रन था। मलिंगा ने 2021 में क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कह दिया था। वह हाल ही में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच थे और टीम फाइनल तक पहुंची थी। श्रीलंकाई टीम तीन टी20 और पांच वनडे मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed