फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lanka Premier League will help me to prepare for Asia Cup says Babar Azam

LPL 2023: टी20 लीग के जरिए एशिया कप की तैयारी कर रहे पाकिस्तानी कप्तान, कहा- इससे विश्व कप में भी मदद मिलेगी

Sun, 06 Aug 2023 09:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 09:22 PM IST
सार

बाबर आजम पहली बार लंका प्रीमियर लीग का हिस्सा बने हैं। वह कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। बाबर का कहना है कि इस लीग में खेलने से उन्हें एशिया कप की तैयारी करने का मौका मिलेगा।
 

विज्ञापन
Lanka Premier League will help me to prepare for Asia Cup says Babar Azam
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और टीम के कप्तान बाबर आजम अच्छी फॉर्म में हैं। वह लंका प्रीमियर लीग 2023 में कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए रन बनाते रहना चाहते हैं और इस टूर्नामेंट के जरिए एशिया कप की तैयारी कर रहे हैं। बाबर के अनुसार इस लीग में खेलने से उन्हें श्रीलंका में होने वाले एशिया कप की तैयारी करने का मौका मिलेगा और श्रीलंका में खेलने का अनुभव भारत में होने वाले विश्व कप में भी काम आएगा, क्योंकि श्रीलंका और दक्षिण भारतीय मैदानों के हालात एक समान हैं। 
विज्ञापन


लंका प्रीमियर लीग को बाबर एक ऐसे टूर्नामेंट के रूप में देखते हैं, जिसके जरिए वह एशिया कप और वनडे विश्व कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों से पहले अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस लीग में खेलना श्रीलंका के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए एक शानदार अनुभव होगा। 
विज्ञापन

 
पाकिस्तानी कप्तान पहली बार लंका प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं और मैच खेलने के साथ-साथ आगामी सीरीज और टूर्नामेंट से पहले अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा "यह मेरी पहली लीग है और मैं सभी मैच खेलने के लिए उत्सुक हूं। मैं कुछ दिन पहले टीम में शामिल हुआ और अपने साथियों से मिलने के बाद मुझे बहुत खुशी हुई। हमारे पास एक युवा टीम है और हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उत्सुक है। सभी खिलाड़ी अपने खेल सुधार करें और फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, "मेरी मानसिकता हमेशा सकारात्मक रही है। मैं कोलंबो स्ट्राइकर्स को अपना 100 फीसदी दूंगा। हमारे पास अच्छे खिलाड़ियों की भरमार है, टीम में सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है। डिकवेला और मैं एक साथ बहुत क्रिकेट खेले हैं और  एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। मुझे लगता है कि टीम में से 4-5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो श्रीलंका के लिए खेलते हैं, यह हमारे लिए अच्छा है, उनकी टीम के लिए अच्छा है और युवाओं के लिए अनुभवी खिलाड़ियों से नई चीजें सीखने के लिए अच्छा है। जब आप वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करते हैं आप सकारात्मक चीजें लेते हैं।”
 
बाबर आजम ने यह भी कहा कि लंका प्रीमियर लीग 2023 उन्हें एशिया में विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल होने में मदद करेगा क्योंकि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 और एशिया कप सहित कई आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट एशियाई उपमहाद्वीप में होंगे।
 
बाबर ने कहा "जब भी आप अलग-अलग लीग खेलते हैं, तो अलग-अलग परिस्थितियों में आप बहुत कुछ सीखते हैं। मैं अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करता हूं। एशिया के अलग-अलग गेंदबाजों का सामना करते हुए मैं अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को ढालता हूं, क्योंकि हमें एशिया में काफी क्रिकेट खेलनी है। हम एशिया कप, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज और विश्व कप भी खेलेंगे। मैं इन आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए ध्यान केंद्रित करने, परिस्थितियों के अनुरूप ढलने और अच्छे स्पिनरों का सामना करने की कोशिश करूंगा।"

 
बाबर आजम की टीम कोलंबो स्ट्राइकर्स का नेतृत्व निरोशन डिकवेला कर रहे हैं, जबकि लीग में भाग लेने वाली अन्य टीमों में कुसल मेंडिस की कप्तानी वाली दांबुला ऑरा, दासुन शनाका की कप्तानी वाली गॉल टाइटंस, वानिंदु हसरंगा की कप्तानी वाली बी-लव कैंडी और श्रीलंकाई ऑलराउंडर थिसारा परेरा के नेतृत्व वाली गत चैंपियन जाफना किंग्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed