फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lalit modi wife name and photo minal modi love story and how it started; Lalit Modi Sushmita Sen Love Story Photos

Lalit Modi Love Story: जब किसी और की हो गई थी ललित मोदी की पहली मोहब्बत, जानें कैसे एक हुए थे दोनों

Thu, 14 Jul 2022 10:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Jul 2022 10:13 PM IST
सार

विदेश में पढ़ाई के दौरान ललित मोदी मां की सहेली मीनल को दिल दे बैठे थे। मीनल उम्र में भी ललित मोदी से नौ साल बड़ी थीं, लेकिन इसके बावजूद मोदी और मीनल के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

विज्ञापन
lalit modi wife name and photo minal modi love story and how it started; Lalit Modi Sushmita Sen Love Story Photos
ललित मोदी-मीनल और ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व वाइस-प्रेसिडेंट ललित मोदी इन दिनों सुर्खियों में है। हालांकि, इस बार वह किसी विवाद या बयान के लिए नहीं, बल्कि देश की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ रिश्तों की वजह से चर्चाओं में हैं। सुष्मिता और ललित मोदी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर दी। साथ ही सुष्मिता के साथ तस्वीरें भी साझा की हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत कारणों से सुर्खियों में रहे ललित मोदी

ललित मोदी एक ऐसी शख्सियत हैं जो अक्सर गलत कारणों से ही सुर्खियों में रहते हैं। पढ़ाई के दिनों से ही वह विवादों में रहना सीख गए थे। सबसे पहले 1985 में कॉलेज के दिनों में उन पर ड्रग्स बेचने के मामले में शामिल होने के आरोप लगे थे। विवादों में रहने वाले ललित मोदी का जन्म दिल्ली की एक बिजनेस फैमिली में हुआ था। हम आपको ललित मोदी के परिवार के बारे में कुछ अहम बातें बता रहे हैं।

विदेश में मीनल से हुआ था प्यार

विदेश में पढ़ाई के दौरान ललित मोदी मां की सहेली मीनल को दिल दे बैठे थे। मीनल उम्र में भी ललित मोदी से नौ साल बड़ी थीं, लेकिन इसके बावजूद मोदी और मीनल के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। हालांकि, जब मीनल के सामने ललित मोदी ने प्यार का इजहार किया तो वह नहीं मानीं।

Know Minal Modi, the wife for whom Lalit Modi sought Sushma Swaraj's favour  - India TV News | India News – India TV
ललित और मीनल

मीनल ने नाइजीरिया के बिजनेसमैन से की थी शादी

मीनल की शादी नाइजीरिया के बिजनेसमैन जैक सागरानी से होने जा रही थी। उससे ठीक पहले ललित मोदी ने अपने प्यार का इजहार किया था। इस पर मीनल गुस्सा हो गई थीं। उन्होंने चार साल तक मोदी से बातचीत नहीं की।

फिर एक हुए मोदी-मीनल

जैक सागरानी से मीनल का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिका। इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। इस तलाक ने ललित मोदी को मीनल के और करीब ला दिया। ललित मोदी के परिवार में दोनों के इस रिश्ते का जमकर विरोध हुआ था। हालांकि, ललित मोदी नहीं रुके। उन्होंने मीनल से 17 अक्तूबर, 1991 को शादी की थी।

Minal Modi (Lalit Modi's Wife) Age, Death, Family, Biography & More -  WikiBio

सौतेली बेटी की शादी करवाई

ललित मोदी से शादी से पहले मीनल मां बन चुकी थीं। मीनल की करीमा नाम की बेटी थी। ललित मोदी ने करीमा को भी अपनाया। उन्होंने करीमा की शादी गौरव बर्मन से करवाई। गौरव डाबर ग्रुप के मालिक विवेक बर्मन और मोनिका बर्मन के बेटे हैं। गौरव के भाई मोहित बर्मन तब आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक भी थे।

आलिया नाम की बेटी और रुचिर नाम का बेटा

मीनल और ललित मोदी के बेटे का नाम रुचिर है। दोनों की आलिया नाम की एक बेटी भी है। आलिया ने स्विटजरलैंड से पढ़ाई की है। वह आईपीएल के दौरान स्टेडियम में भी कई बार नजर आ चुकी हैं। मोदी के बेटे रुचिर की पढ़ाई लंदन में हुई। दिसंबर 2018 में कैंसर से मीनल की मौत हो गई।

Minal Modi (Lalit Modi's Wife) Age, Death, Family, Biography & More -  WikiBio

ललित मोदी और सुष्मिता अब साथ

अब ललित मोदी सुष्मिता सेन के साथ हैं। सुष्मिता सेन दो बेटियों अलीसा और रेनी की सिंगल मॉम हैं। सेन ने 2000 में रेनी को गोद लिया, जबकि अलीसा 2010 में सुष्मिता के घर आईं। आईपीएल को शुरू करने का श्रेय ललित मोदी को ही जाता है। वह 2005 से लेकर 2010 तक बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट रहे थे। वह आईपीएल के पहले कमिश्नर भी रह चुके हैं। साल 2010 में उन पर धांधली का आरोप लगा था। इसके बाद बीसीसीआई ने ललित मोदी को बैन कर दिया था। 

ललित मोदी देश छोड़कर भागे

इसके बाद ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगे। आरोपों के बाद ललित मोदी ने भारत छोड़कर फरार हो गए थे और विदेश में जाकर बस गए। उन पर फिल्म भी बनने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनकी लाइफ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी और उनकी जिंदगी के दूसरे पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। ललित मोदी 2008 से 2010 तक आईपीएल के चेयरमैन और फिर कमिश्नर का पदभार संभाला था। 

How Lalit Modi built a billion-dollar cricket kingdom—only to be rudely  ejected from its throne
ललित, मीनल और सुष्मिता सेन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed