फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lahli-in-frenzy-as-sachin touches-down-for-ranji

सचिन तेंदुलकर की विदाई को लेकर हरियाणा तैयार

Sun, 27 Oct 2013 01:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Oct 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
lahli-in-frenzy-as-sachin touches-down-for-ranji

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हरियाणा के लाहली में मुंबई की रणजी टीम की ओर से रविवार को अंतिम बार उतरेंगे।

विज्ञापन

इस दिग्गज बल्लेबाज को घरेलू क्रिकेट में अंतिम बार देखने के लिए पहलवानों के गांव लाहली में क्रिकेट की दीवानगी भर दी है। गत चैंपियन मुंबई का मेजबान टीम के खिलाफ मैच काफी अहम है क्योंकि यह वेस्ट इंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली सीरीज से पूर्व तेंदुलकर का अंतिम मैच होगा।


इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस सीरीज के मुंबई में होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट के साथ तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और यह उनके 24 साल के गौरवपूर्ण अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत होगा।

विज्ञापन

तेंदुलकर ने इससे पूर्व इसी महीने घोषणा की थी कि वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ 14 से 18 नवंबर तक अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा के खिलाफ 1991 में रणजी फाइनल के दौरान 18 वर्षीय तेंदुलकर ने धमाकेदार पारी खेलकर कपिल देव की टीम की मुट्ठी से जीत लगभग छीन ही ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


साल 1991 में वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल के 22 साल बाद 40 साल के तेंदुलकर उस मैच में खेलने वाले अजय जडेजा के अलावा एकमात्र क्रिकेटर हैं और आज भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल रहे हैं।


रोहतक से 15 किमी दूर लाहली के चौधरी बंसी लाल स्टेडियम में अब स्थानीय लोग तेंदुलकर का दीदार पाने को बेताब हैं। तेंदुलकर ने टीम के साथ वानखेड़े स्टेडियम में चार दिन तक ट्रेनिंग की है और वह काफी अच्छी लय में दिख रहे हैं।

आम तौर पर शांत रहने वाले लाहली में तब से हलचल तेज हो गई है जब से पता चला है कि तेंदुलकर वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज से पूर्व यहां अपना वॉर्म अप मैच खेलेंगे। तेंदुलकर इस मैच के अपने एक पुराने साथी टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज अजय जडेजा के खिलाफ खेलेंगे।


जडेजा हरियाणा की ओर से घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रही है और उनकी अगुआई में टीम ने इस साल बुची बाबू टूर्नामेंट का खिताब भी जीता। दिसंबर 1988 में रणजी में पदार्पण के बाद तेंदुलकर ने मुंबई के लिए अब तक 37 रणजी टॉफी मैच खेले। उन्होंने अपना पिछला रणजी मैच इस साल जनवरी में सौराष्ट्र के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल के रूप में खेला था।

पिछले सत्र में भी तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पूर्व रणजी में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। रविवार के मैच में कई स्टार खिलाड़ी मुंबई का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें तेंदुलकर के अलावा जहीर खान और अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं।


भारतीय टीम में वापसी की कवायद में जुटे जहीर ने हाल में फ्रांस और साउथ अफ्रीका में कड़ी ट्रेनिंग में हिस्सा लिया था। तेंदुलकर को करीब से देखने के लिए स्थानीय लोग बेताब हैं जिससे टिकटों की भारी मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed