{"_id":"609925c58ebc3ef5684dfa2e","slug":"ladenge-corona-se-sunrisers-hyderabad-donated-30-crore-rupees-to-fight-with-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: कोविड से जंग में आगे आया सनराइजर्स हैदराबाद, 30 करोड़ रुपये किए दान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
#LadengeCoronaSe: कोविड से जंग में आगे आया सनराइजर्स हैदराबाद, 30 करोड़ रुपये किए दान
Mon, 10 May 2021 05:53 PM IST
कुमार संभव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 10 May 2021 05:53 PM IST
सार
बता दें कि देश कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसके चलते रोजाना 4000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक सन टीवी ने सोमवार (10 मई) को राज्य व केंद्र सरकारों के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से चलाए जा रहे कोविड-19 राहत कार्यों के लिए 30 करोड़ रुपये दान किए। बता दें कि देश कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसके चलते रोजाना 4000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर पेज पर जारी बयान में कहा, 'सन टीवी कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 30 करोड़ रुपये दान कर रहा है। इस धनराशि का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में चलाए जा रहे कई अभियानों पर किया जाएगा, जिसमें भारत सरकार और राज्य सरकार के कार्यक्रमों में दान व एनजीओ के साथ मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां आदि उपलब्ध कराना शामिल है।'
विज्ञापन