फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kusal mendis and dinesh chandimal puts new zealand win at bay

NZvSL: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड की जीत का इंतजार बढ़ाया, मेंडिस-चंडीमल ने खेली उम्दा पारियां

Sat, 29 Dec 2018 11:53 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 29 Dec 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
kusal mendis and dinesh chandimal puts new zealand win at bay
कुसल मेंडिस

श्रीलंका ने शनिवार को क्राइस्टचर्च में जारी दूसरे टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड की जीत का इंतजार एक दिन आगे बढ़ा दिया है। 660 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका ने चौथे दिन स्टंप्स तक 104 ओवर में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाए हैं। सुरंगा लकमल 16* और दिलरुवान परेरा 22* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन


श्रीलंका को जीत के लिए अंतिम दिन 429 रन की दरकार है जबकि कीवी टीम को चार विकेट चटकाने हैं। श्रीलंका ने चौथे दिन अपनी पारी 2 विकेट पर 24 रन से आगे बढ़ाई। उल्लेखनीय है कि मेहमान टीम ने कीवी गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया और दिन के पूरे 90 ओवर खेले व 207 रन बनाए। 
विज्ञापन


इस बीच श्रीलंका को एक तगड़ा झटका भी लगा। शानदार फॉर्म में चल रहे एंजेलो मैथ्यूज 22 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस (67) और कप्तान दिनेश चंडीमल (56) ने अर्धशतकीय पारियां खेली और तीसरे विकेट के लिए 117 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, लेकिन मेंडिस के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी की और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंडिस और चंडीमल के आउट होने के बाद निरोशन डिकवेला (19) और रोशन सिल्वा (19) भी आउट हुए और इस दौरान एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। न्यूजीलैंड की तरफ से अभी तक नील वैगनर ने तीन, टिम साउदी ने दो और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।


न्यूजीलैंड की टीम अब आखिरी दिन टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट आखिरी दिन हुए बारिश के कारण ड्रॉ रहा था। न्यूजीलैंड के पास रनों के मामले में अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत हासिल करने का मौका भी होगा।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड: 178 एवं 585/4

श्रीलंका: 104 एवं 231/6 (कुसल मेंडिस 67, दिनेश चंडीमल 56, नील वैगनर 3/47)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed