फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kumar sangakkara says team india is not depend on skipper virat kohli

पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा बोले, विराट कोहली पर निर्भर नहीं है टीम इंडिया

Wed, 15 Aug 2018 05:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 15 Aug 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
kumar sangakkara says team india is not depend on skipper virat kohli
kohli and sangakkara

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का मानना है कि यह कहना गलत है कि भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान विराट कोहली पर ज्यादा निर्भर है। उन्होंने इंग्लैंड में पहले दो टेस्ट मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए तैयारी की कमी को जिम्मेदार ठहराया। इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में बर्मिंघम और लॉर्ड्स में खेले गये पहले दो मैचों में जीत दर्ज की, लेकिन भारतीय टीम के लिए बड़ी परेशानी की बात यह है कि सिर्फ कोहली ही रन बनाने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन


संगकारा ने पीटीआई से कहा, 'यह अन्य बल्लेबाजों के लिए लगभग अनुचित है क्योंकि हमने पिछले कुछ वर्षों से विराट को ऐसी बल्लेबाजी करते देखा है। यह अविश्वसनीय सा है और वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी है, लेकिन टीम के दूसरे खिलाड़ी भी शानदार हैं।'

विज्ञापन

kumar sangakkara says team india is not depend on skipper virat kohli
केएल राहुल

उन्होंने कहा, 'पुजारा और रहाणे भी अच्छे बल्लेबाज हैं। पुजारा का टेस्ट क्रिकेट में आसत 50 का है, रहाणे का भी विदेशों में 50 का औसत है। टीम में लोकेश राहुल भी हैं, जो फार्म में होते हैं तो शानदार खेलते हैं। मुरली विजय, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक को भी कमतर नहीं आंका जा सकता।'

टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय टीम ने सिर्फ एक अभ्यास मैच खेला था जिसे तीन दिनों का किये जाने पर विवाद भी हुआ। संगकारा का मानना है कि भारत को कम अभ्यास का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा, 'टीम ने यहां संघर्ष किया है जिसकी एक वजह तैयारियों में कमी हो सकती है। इसलिए उन्हें वास्तव में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि आप टेस्ट मैचों में खेलते समय तैयारी नहीं कर सकते हैं। आपको अभ्यास मैचों और प्रशिक्षण के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाजों का तोड़ ढूंढ कर अपना आत्मविश्वास बढ़ाना होगा।'

kumar sangakkara says team india is not depend on skipper virat kohli
कुमार संगाकारा - फोटो : Zimbio

संगकारा ने कहा, 'इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उपमहाद्वीप की टीमों की कमजोरी का फायदा उठाया है, जिसने भारतीय खिलाड़ियों के लिए जवाब से अधिक सवाल खड़े किये।' लॉर्ड्स में बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय टीम तकनीकी तौर पर दो दिन के अंदर पारी और 159 रन से हार गयी। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने इसके लिए हालात और टीम चयन को जिम्मेदार बताया।

उन्होंने कहा, 'भारत के लिए टास के समय से ही स्थिति मुश्किल हो गयी थी। दूसरे दिन परिस्थितियां गेंदबाजी के लिए शानदार थी। जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स ने इसका फायादा उठाया और टीम 107 रन पर सिमट गयी। अगले दिन हालात बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गए। मोहम्मद शमी शानदार गेंदबाजी कर रहे थे फिर भी वापसी करना मुश्किल था।'

संगकारा ने कहा, 'लॉर्डस के मैच के लिए भारत को बर्मिंघम की टीम के साथ ही उतरना चाहिए था, या उसी गेंदबाजी आक्रमण के साथ (धवन की जगह पुजारा को शामिल करने के अलावा)। हार्दिक की जगह टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज या गेंदबाज को उतार सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed