{"_id":"64cdd433660a477983052165","slug":"kuldeep-yadav-childhood-coach-kapil-pandey-blames-kkr-for-bad-form-as-ipl-franchise-dose-not-gave-him-chances-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kuldeep Yadav: कैसे खराब हुई कुलदीप की फॉर्म; बचपन के कोच ने बताई वजह, इस आईपीएल टीम को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kuldeep Yadav: कैसे खराब हुई कुलदीप की फॉर्म; बचपन के कोच ने बताई वजह, इस आईपीएल टीम को बताया जिम्मेदार
Sat, 05 Aug 2023 10:16 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 10:16 AM IST
सार
कुलदीप यादव को 2017 में टीम इंडिया में नियमित मौके दिए गए थे और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, इसके बाद उनकी फॉर्म में गिरावट हुई और वह भारतीय टीम से बाहर हो गए। अब उनके बचपन के कोच ने खराब फॉर्म के लिए उनकी आईपीएल टीम को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप और वनडे विश्व कप से ठीक पहले कुलदीप यादव लय में लौट आए हैं। वह बीच के ओवरों में विकेट चटका रहे हैं और बल्लेबाजों को उनकी गेंद समझने में परेशानी आ रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब उनकी लाइन और लेंथ सटीक है। वहीं, वह अपनी गति में परिवर्तन करके भी बल्लेबाजों को छका रहे हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज के अधिकतर बल्लेबाज उनकी लेग स्पिन और गुगली के बीच में फर्क नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन कुलदीप अपनी लाइन लेंथ और गति में परिवर्तन करके भी विकेट ले रहे हैं। भारत के नजरिए से यह काफी बेहतर चीज है।
कुलदीप यादव ने इस साल 11 मैच में 22 विकेट लिए हैं और वह 2023 में वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि, कुलदीप के लिए पिछले कुछ साल बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। फॉर्म में गिरावट के बाद, कुलदीप को भारतीय टीम के साथ-साथ उनकी पूर्व आईपीएल फ्रेंचाइजी, कोलकाता नाइट राइडर्स से उचित समर्थन नहीं मिला। अब, कुलदीप के बचपन के कोच कपिल पांडे ने स्पिनर की फॉर्म में गिरावट के लिए केकेआर प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।
कपिल ने कहा "गिरावट तब शुरू हुई जब केकेआर ने उन्हें मौका नहीं दिया। लेकिन उन्होंने काम करना जारी रखा। मैंने उन्हें शाम छह बजे से रात 12 बजे तक ट्रेनिंग करते देखा है। कभी-कभी मुझे उन्हें मैदान से बाहर खींचना पड़ता था। वह अपनी लाइन और लेंथ और गति पर काम कर रहे थे। जैसा कि उन्हें भारतीय टीम प्रबंधन ने निर्देश दिया था।"
विज्ञापन
पांडे ने खुलासा किया कि कैसे कुलदीप अपनी लय हासिल करने के लिए अतिरिक्त यार्ड लगाते थे, लेकिन मौके की कमी के कारण उन्हें प्रबंधन को प्रभावित करने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा "लेकिन दुख की बात है कि उन्हें केकेआर के लिए दोबारा मौका नहीं दिया गया। मुझे वह बातचीत अच्छे से याद है, उन्होंने मुझसे कहा था 'सर, मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है।' मैंने उससे कहा कि शांत रहो, यह क्रिकेट है और यह खेल 10 में से नौ बार आपकी परीक्षा लेता है।' उन्होंने इस पर काम किया है।"
उन्होंने कहा, "क्रिकेट में पसंद और नापसंद होती है। आईपीएल एक कॉर्पोरेट संगठन की तरह है, जहां आप मैनेजमेंट से सवाल नहीं कर सकते।"