फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kuldeep yadav calls virat kohli an inspirational leader

कुलदीप बोले, कैप्टन कोहली से सीखे क्रिकेट के ये गुर

Thu, 07 Sep 2017 07:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 07 Sep 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
kuldeep yadav calls virat kohli an inspirational leader
कुलदीप यादव - फोटो : twitter
टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर के अपने कोटे में केवल 20 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


मैच के बाद बाएं हाथ के स्पिनर ने कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की और उन्हें प्रेरक कप्तान करार दिया। कुलदीप ने कहा कि विराट ने उनके अंदर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकाला और वो गेंदबाजों को आजादी व बहुत समर्थन देते हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर ऐतिहासिक 9-0 का क्लीन स्वीप किया, जिसमें टेस्ट सीरीज 3-0 और वन-डे सीरीज 5-0 व एकमात्र टी20 अंतर्राष्ट्रीय 1-0 से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'विराट की इन गुणों से मिलती है प्रेरणा'

kuldeep yadav calls virat kohli an inspirational leader
कुलदीप यादव और विराट कोहली - फोटो : twitter

कोहली की प्रेरणादायी कप्तानी के बारे में कुलदीप ने कहा कि वो अपने गेंदबाजों को खुलकर अभिव्यक्त होने की आजादी देते हैं।  उन्होंने कहा, 'विराट एक लीडर हैं। वो आपको मैदान पर हर चीज देते हैं जिसकी आपको जरुरत हो। जब मैं गेंदबाजी करने आता हूं, तो मेरे पास आकर मुझसे पूछते हैं कि मैं किस प्रकार फील्डिंग की सजावट करना चाहता हूँ। ये तो गेंदबाज सुनना ही चाहता है और वो गेंदबाजों को आजादी देते हैं।'

कुलदीप ने कहा, 'वो बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में मोर्चे से अगुवाई करते हैं। जब फील्डिंग करते हैं तो अपना पूरा जोर लगाते हैं। मैदान पर या नेट्स पर उनको देखने से ही प्रेरणा मिलती है।' 

बकौल यादव,'विराट को देखकर अगर हम अपनी फील्डिंग में एक प्रतिशत भी सुधार कर सके तो बहुत होगा। वह युवा खिलाड़ियों को बताते हैं कि उनसे क्या चाहिए और हम टीम से क्या चाहते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed