फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाइनामैन कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले बने पहले गेंदबाज

Thu, 28 Jun 2018 04:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep yadav become highest wicket taker left arm wrist spinner in international format 

4 ओवर में 21 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाने वाले कुलदीप यादव ने आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया। गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। फिर स्कोरबोर्ड पर 208 रन टांग दिए। जवाब में आयरलैंड की पारी 132 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने ब्रिटेन दौरे की अपनी शुरुआत 76 रन से जीत के साथ की।

Kuldeep yadav become highest wicket taker left arm wrist spinner in international format 

इस जीत में भारतीय स्पिनर्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। चाइनामैन कुलदीप यादव ने लेग ब्रेक युजवेंद्र चहल के साथ मिलकर आयरिश बल्लेबाजों को अपनी गेंदों पर जमकर नचाया। इस युवा जोड़ी ने मिलकर कुल गिरे 9 विकेट में से 7 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप ने इसी दौरान एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Kuldeep yadav become highest wicket taker left arm wrist spinner in international format 
- फोटो : BCCI

23 वर्षीय कुलदीप के आयरलैंड मैच से पहले 8 टी-20 मैचों में 12 विकेट थे। उन्होंने इस मैच में 4 विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या को 16 तक पहुंचाया। इस तरह वह अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuldeep yadav become highest wicket taker left arm wrist spinner in international format 

दरअसल, इसके पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और नीदरलैंड की ओर से क्रिकेट खेलने वाले माइकल रिप्पोन के नाम था। इस 26 वर्षीय चाइनामैन गेंदबाज के नाम 17 टी-20 मैच में 15 विकेट हैं। उन्होंने 4 वनडे में 5 विकेट भी अपने नाम किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed