फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   krunal pandya out of series with 7-day isolation, every contingent member in room quarantine 

SL vs IND: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टी-20 सीरीज से बाहर हुए क्रुणाल पांड्या

Tue, 27 Jul 2021 10:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 27 Jul 2021 10:34 PM IST
सार

  • क्रुणाल पांड्या श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर
  • पांड्या को सात दिन के लिए पृथकवास पर भेजा गया

विज्ञापन
krunal pandya out of series with 7-day isolation, every contingent member in room quarantine 
क्रुणाल पांड्या - फोटो : social media

विस्तार

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कोरोना से संक्रमित क्रुणाल पांड्या टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रुणाल के पॉजिटिव पाए जाने के कारण भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को होने वाला दूसरा टी-20 एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, पांड्या को सात दिन के लिए पृथकवास पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
उधर, बोर्ड के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'क्रुणाल में लक्षण पाए गए हैं। उन्हें खांसी और गले में दर्द है। वह सीरीज से बाहर हैं और बाकी सदस्यों के साथ लौट भी नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा, 'अच्छी खबर यह है कि उनके करीबी संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।'
विज्ञापन


दूसरा टी-20 एक दिन के लिए स्थगित
बीसीसीआई की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि रेपिड एंटीजेन टेस्ट में क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से उनके संपर्क में आए टीम इंडिया के आठ खिलाड़ियों को भी निगेटिव रिपोर्ट आने तक पृथकवास में भेज दिया गया है। संक्रमण के फैलने से रोकने और सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे टी-20 को भी एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब 27 जुलाई को होने वाला दूसरा मुकाबला 28 जुलाई को होगा। अब बुधवार और गुरुवार को लगातार दो मैच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे

बता दें कि टीम इंडिया ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 38 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। बता दें कि जब तक पांड्या का आरटी पीसीआर टेस्ट निगेटिव नहीं आ जाता तब तक वो भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश वापस नहीं लौट सकेंगे।

पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव का खेलना भी मुश्किल
मैच के एक दिन के लिए स्थगित होने की वजह से अब पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव का खेलना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के लिए बतौर रिप्लेसमेंट चुना गया है। दरअसल, भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और आवेश खान चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। इसकी वजह से उनकी जगह पर बीसीसीआई ने शॉ और सूर्या को बतौर रिप्लेसमेंट चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed