फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Krunal Pandya became emotional when hardik pandya given him maiden odi cap against england during 1st one day match at pune

मैदान पर भावुक पल: डेब्यू पर छोटे भाई ने दी कैप तो आसमां में पिता को देख रो पड़े क्रुणाल पांड्या

Tue, 23 Mar 2021 05:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 23 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Krunal Pandya became emotional when hardik pandya given him maiden odi cap against england during 1st one day match at pune
क्रुणाल पांड्या - फोटो : twitter@BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। ये मैच भारत के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के लिए खास है। ये उनके वनडे करियर का पदार्पण मैच है। वहीं इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपने वनडे करियर का आगाज किया।  मैच से पहले जब छोटे भाई हार्दिक पांड्या ने क्रुणाल को वनडे कैप दी तो वह भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं। 

विज्ञापन


हार्दिक ने जैसे ही बड़े भाई क्रुणाल को ब्लू कैप भेंट की तो उन्होंने आसमान की तरफ देखा और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। शायद क्रुणाल ने इस विशेष मौके पर अपने पिता को याद किया होगा। इस तरह भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे वनडे मैच में टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ियों ने अपने वनडे करियर की शुरूआत की। ये दोनों क्रिकेटर हैं क्रुणाल पांड्या और प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन



प्रसिद्ध कृष्णा का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा। उनके प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने प्रसिद्ध को वनडे टीम में मौका दिया। वहीं अगर क्रुणाल पांड्या की बात करें तो उन्होंने 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में बड़ौदा की ओर से 2 नाबाद शतक और 2 अर्धशतक लगाने में सफल रहे। 

क्रुणाल पांड्या इससे पहले टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व टी-20 अतरराष्ट्रीय मैचों में कर चुके हैं। क्रुणाल ने भारत के लिए 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 121 रन दर्ज हैं। इसके अलावा क्रुणाल ने गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट झटके हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो उसने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को 3-1 से धुल चटाई। उसके बाद पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में इग्लिश टीम को भारत ने 3-2 से धो दिया। वहीं अब वनडे सीरीज में भी भारत पहला मैच जीतकर बढ़त हासिल करना चाहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed