फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Krunal Pandya and wife Pankhuri blessed with baby boy; Sara Tendulkar Hardik Pandya Reacts on Photo

Photos: क्रुणाल-पंखुड़ी के घर आया नन्हा मेहमान, हार्दिक समेत कई क्रिकेटर्स ने दी बधाई, सारा ने भी किया रिएक्ट

Sun, 24 Jul 2022 08:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Jul 2022 08:03 PM IST
सार

क्रुणाल और पंखुड़ी की तस्वीर पर कई क्रिकेटर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। इनमें केएल राहुल, ईशान किशन, मोहसिन खान,  खलील अहमद, जयंत यादव, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Krunal Pandya and wife Pankhuri blessed with baby boy; Sara Tendulkar Hardik Pandya Reacts on Photo
क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी ने बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी खुद क्रुणाल ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। इतना ही नहीं क्रुणाल ने बेटे का नाम भी बताया है। क्रुणाल फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के लिए साइन किया था।
विज्ञापन

क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर पत्नी पंखुड़ी और बेटे के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में यह कपल बच्चे को चूमता नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों बच्चे को निहार रहे हैं। क्रुणाल ने कैप्शन में बेटे का नाम बताया। उन्होंने लिखा- कवीर क्रुणाल पांड्या। क्रुणाल ने साथ ही ग्लोब की इमोजी भी लगाई है। वह ये बताना चाह रहे हैं कि बेटा ही उनका संसार है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फोटो पर कई क्रिकेटर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। इनमें केएल राहुल, ईशान किशन, मोहसिन खान,  खलील अहमद, जयंत यादव, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। सभी ने क्रुणाल और पंखुड़ी को बधाई दी है। वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर, जहीर खान की पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घटगे और मनीष पांडे की पत्नी आश्रिता शेट्टी ने भी फोटो पर कमेंट किया है। 







 
विज्ञापन

क्रुणाल के भाई और चाचा बने भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी फोटो पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपने स्टेटस पर लगाया है और लिखा- लव यू बेबीज क्रुणाल और पंखुड़ी। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी लगाया है। 

क्रुणाल और मॉडल पंखुड़ी शर्मा ने 27 दिसंबर 2017 को शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने के करीब पांच साल के बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं। वैसे तो पंखुड़ी को क्रिकेट देखना पसंद नहीं है, लेकिन वे क्रुणाल पांड्या के सारे मैच देखती हैं। आईपीएल में भी वह लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेलने वाले क्रुणाल के सभी मैच देखने आई थीं। 

क्रुणाल ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह एक टी-20 मैच था। इसके बाद से क्रुणाल 19 टी-20 और पांच वनडे खेल चुके हैं। पांच वनडे में क्रुणाल ने 130 रन बनाए और दो विकेट झटके। वहीं, 19 टी-20 में क्रुणाल के नाम 124 रन और 15 विकेट हैं। 98 आईपीएल मैचों में क्रुणाल ने 1326 रन बनाए और 61 विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed