NZ Inning
157/3 (17.5 ov)
Glenn Phillips 70(42)*
Bevon Jacobs 50 (41)
IND elected to bowl
{"_id":"6949569e47ce3bd7920c6cd9","slug":"krishnappa-gowtham-announces-retirement-from-competitive-cricket-know-details-2025-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Krishnappa Gowtham: कृष्णप्पा गौतम ने सभी प्रारूपों से क्रिकेट को कहा अलविदा, 37 वर्ष की उम्र में लिया संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Krishnappa Gowtham: कृष्णप्पा गौतम ने सभी प्रारूपों से क्रिकेट को कहा अलविदा, 37 वर्ष की उम्र में लिया संन्यास
Mon, 22 Dec 2025 08:03 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:03 PM IST
सार
कृष्णाप्पा गौतम ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
कृष्णप्पा गौतम
- फोटो : BCCI
विस्तार
कर्नाटक के अनुभवी ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने सोमवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में 14 वर्षों तक शानदार प्रदर्शन किया। गौतम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और भरोसेमंद ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
2012 में किया डेब्यू
गौतम ने 2012 रणजी ट्रॉफी सत्र में उत्तर प्रदेश के खिलाफ कर्नाटक के लिए अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने सुरेश रैना और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा। उनके करियर का टर्निंग पॉइंट 2016-17 रणजी ट्रॉफी सत्र रहा, जिसमें उन्होंने केवल आठ मैचों में 27 विकेट झटके और खुद को एक सच्चे ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया। इसके बाद अगले सत्र में उन्होंने बल्लेबाजी में भी अपनी ताकत दिखाई और मैसूर में असम के खिलाफ अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक जड़ा।

घरेलू क्रिकेट में चमके गौतम
गौतम ने अपने करियर में शानदार घरेलू रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट में मिलाकर 320 से अधिक विकेट लिए और कई अहम मौकों पर उपयोगी पारियां भी खेलीं। वे 2023 तक कर्नाटक टीम का अहम हिस्सा बने रहे। उनके निरंतर प्रदर्शन के चलते उन्हें कई बार इंडिया ए टीम में चुना गया। उन्होंने न्यूजीलैंड ए, वेस्टइंडीज ए, ऑस्ट्रेलिया ए और इंग्लैंड लायंस जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबले खेले। साल 2021 में गौतम को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली। उन्होंने कोलंबो में एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जिसमें एक विकेट भी अपने नाम किया।

आईपीएल में इन टीमों के लिए खेले
आईपीएल में गौतम ने मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उनका आईपीएल करियर 2021 में चरम पर पहुंचा, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा। कुल मिलाकर उन्होंने आईपीएल से 35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और कई मैच जिताऊ प्रदर्शन किए। उनके करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन 2019 कर्नाटक प्रीमियर लीग में देखने को मिला। बेल्लारी टस्कर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 56 गेंदों में 134 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के शामिल थे। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया और चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 8 विकेट झटक लिए। यह प्रदर्शन भारतीय टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शनों में गिना जाता है।