फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Krishna Pandey hits Six Sixes in an over in the Pondicherry T10 league video watch

Krishna Pandey Six Sixes: भारत के इस क्रिकेटर ने छह गेंदों पर लगाए छह छक्के, फिर भी हारी टीम, देखें वीडियो

Sat, 04 Jun 2022 07:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Jun 2022 07:51 PM IST
सार

पैट्रियोट्स की टीम ने पांच ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। यहां से कृष्णा पांडे ने तूफानी पारी खेलनी शुरू की। उन्होंने 19 गेंदों की पारी में 83 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 छक्के और तीन चौके निकले।

विज्ञापन
Krishna Pandey hits Six Sixes in an over in the Pondicherry T10 league video watch
बल्लेबाजी के दौरान कृष्णा पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में एक बल्लेबाज ने टी10 लीग में छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर सनसनी मचा दी है। पांडिचेरी टी20 लीग में पैट्रियोट्स टीम की ओर से खेलने वाले कृष्णा पांडे ने ऐसा किया है। 15 साल के कृष्णा पांडे ने युवराज सिंह, रवि शास्त्री और कीरोन पोलार्ड की तरह छह गेंदों पर छह छक्के उड़ाए। कृष्णा ने 19 गेंदों पर 436.80 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को रॉयल्स के खिलाफ जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन


भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ छह गेंदों पर छह छक्के उड़ाए थे। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक ने 2017 एक चैरिटी टी10 मैच में ऐसा किया था।
विज्ञापन


रॉयल्स की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उसने निर्धारित 10 ओवरों में तीन विकेट पर 157 रनों का पहाड़ स्कोर बनाया। उसके लिए आर रघुपति ने 30 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। पैट्रियोट्स के लिए एस परमेश्वरन ने 25 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। पैट्रियोट्स की टीम के सामने 158 रन के लक्ष्य को हासिल करने की चुनौती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा हासिल करने उतरी पैट्रियोट्स की टीम ने पांच ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। यहां से कृष्णा पांडे ने तूफानी पारी खेलनी शुरू की। उन्होंने 19 गेंदों की पारी में 83 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 छक्के और तीन चौके निकले। इस विस्फोटक पारी के बावजूद कृष्णा अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी टीम करीबी मुकाबले में चार रन से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed