{"_id":"5b41bb294f1c1bbd248b5100","slug":"kookaburra-designed-new-ball-for-t20-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट में पिंक बॉल के बाद टी20 के लिए बनी स्पेशल गेंद, बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट में पिंक बॉल के बाद टी20 के लिए बनी स्पेशल गेंद, बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
cricket ball
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 क्रिकेट शुरू होने के बाद फैंस में वन-डे और टेस्ट को लेकर उत्सुकता काफी कम हो चुकी है। अब टी-20 क्रिकेट ही फैंस का बेस्ट क्रिकेट फॉरमेट है। इसी बेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट के लिए अब एक स्पेशल गेंद को डिजाइन किया जा रहा है। 'टर्फ20' नाम की इस गेंद को कूकाबुरा नाम की कंपनी बना रही है।
विज्ञापन
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह गेंद अगले दो साल के अंदर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में आ जाएगी। बता दें कि मौजूदा समय में वनडे और टी20 दोनों फॉर्मट में कूकाबुरा गेंद का ही इस्तेमाल किया जाता है। वनडे में जहां सफेद और टेस्ट में पिंक और रेड बॉल का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस गेंद को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये लंबे समय तक कठोर रह सकती है। इससे बल्लेबाजों को फायदा होगा। बता दें कि गेंद सॉफ्ट हो जाने के बाद खिलाड़ी को बड़ा शॉट खेलने के लिए ज्यादा ताकत झोंकनी पड़ती है। दूसरी तरफ सीम गेंदबाजों की सहायता भी कर सकता है।
विज्ञापन
इस गेंद को लंबे समय के बाद भी खराब ना होने और उछाल देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस गेंद पर अब तक खिलाड़ियों ने अच्छा फीडबैक दिया है। उछाल और गति के मामले में गेंद को कोई फर्क नजर नहीं आया लेकिन पूरे 20 ओवर तक गेंद के कठोर रहने पर काफी कमेंट आए।