IPL 2019: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी चेन्नई, कोलकाता को 5 विकेट से रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश रैना (58) की नाबाद अर्धशतकीय पारी और इमरान ताहिर (4 विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के दम पर चेन्नई ने रविवार को ईडन गार्डंस में कोलकाता को 3 विकेट से करारी मात दी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में चेन्नई के सामने 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन की चुनौती रखी थी, जिसे मेहमान टीम ने दो गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।
चेन्नई की इस जीत में बल्लेबाज सुरेश रैना और स्पिनर इमरान ताहिर ने सबसे अहम भूमिका अदा की। रैना ने जहां 42 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 58 रन की पारी खेली, वहीं ताहिर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए। इसके अलावा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 17 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से शानदार 31 रन बनाए।
कोलकाता की तरफ से सुनील नरेन और पीयूष चावला ने गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दोनों ही गेंदबाजों ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा हैरी गर्नी के खाते में एक विकेट आया।
इससे पहले चेन्नई को टीम को पहला झटका ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन के रूप में लगा। कोलकाता के तेज गेंदबाज हैरी गर्नी ने उन्हें महज 6 रन के स्कोर एलबीडबल्यू आउट कर क्रीज से चलता किया। चेन्नई को दूसरा झटका उसके दूसरे ओपनर बल्लेबाज फाफ डूप्लेसिस के रूप मे ंलगा। डूप्लेसिस 16 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर क्लीन बोल्ड ो गए।
इसके बाद क्रीज पर सुरेश रैना का साथ देने उतरी अंबाति रायुडू (5) भी बहुत देर तक संघर्ष नहीं कर सके। कोलकाता के स्पिनर पीयूष चावला ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में उथप्पा के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट का रास्ता दिखा दिया।
मैदान पर पीयूष की फिरकी का जादू ऐसा चला कि रायुडू के बाद केदार जाधव भी बहुत ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक न सके। 12 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने वाले केदार जाधव चावला की घूमती गेंदों को पढ़ नहीं पाए और एलबीडबल्यू आउट होकर डगआउट निकल लिए।
चेन्नई को पांचवां झटका कप्तान एमएस धोनी के रूप में लगा। धोनी ने 13 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाए। कोलकाता के जादूई स्पिनर सुनील नरेन ने धोनी को एलबीडबल्यू आउट कर क्रीज से चलता कर दिया और इसी के साथ चेन्नई की आधी टीम डगआउट की तरफ निकल ली।
कोलकाता की बल्लेबाजी
बात करें कोलकाता की बल्लेबाजी की तो क्रिस लिन (82) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा था। अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डंस में चेन्नई के खिलाफ रविवार को निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में कोलकाता ने 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से कुलदीप यादव (0) और पीयूष चावला (5) क्रीज से नाबाद लौटे।
चेन्नई की तरफ से गेंदबाजी में इमरान ताहिर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्श किया। ताहिर ने 4 ओवर में 27 रन देकर कोलकाता के 4 अहम खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया और बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। ताहिर के अलावा सेंटनर और शार्दुल ने एक-एक विकेट चटकाया।
इससे पहले कोलकाता की टीम को पहला झटका ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन (2) के रूप में लगा। स्पिन गेंदबाज सेंटनर की गेंद पर नरेन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच बाउंड्री पर खड़े डूप्लेसिस को दे बैठे।
मैैच में चेन्नई की वापसी इमरान ताहिर ने कराई। 11वें ओवर में ताहिर ने पहले नीतिश राणा (21) को डूप्लेसिस के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर उनका शिकार हुए रॉबिन उथप्पा। मैच में पहली ही गेंद का सामना करने वाले उथप्पा का डूप्लेसिस ने मैजिकल कैच लेकर उन्हें क्रीज से चलता किया। उथप्पा के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा।
कोलकाता का चौथा विकेट चेन्नई के लिए खतरनाक साबित हो रहे ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन के रूप में गिरा। 51 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 82 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले लिन को ताहिर ने शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट करवाया।
ताहिर ने अपना चौथा शिकार खतरनाक ऑलराउंडर (10) रसेल आंद्रे को बनाया। 4 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाने वाले रसेल का कैच स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुव शॉरी ने पकड़ा। इसके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक (18) भी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। कार्तिक को तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने डूप्लेसिस के हाथों कैच आउट करवाया।
कोलकाता का आखिरी और आठवां विकेट युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के रूप में गिरा। 20 गेंदों पर 15 रन की पारी खेलने वाले गिल को शार्दुल ने रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करवाया।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें:
कोलकाता: सुनील नारायण, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर/कप्तान), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसीद कृष्णा, हैरी गर्नी।
चेन्नई: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (कीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर