IPL 2020: UAE में मुंबई की पहली जीत, सात सीजन के बाद अपना ओपनिंग मैच हारी KKR
KKR vs MI Live IPL Score: IPL के 13वें सीजन के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रन की करारी हार झेलनी पड़ी। विपक्षी कप्तान रोहित शर्मा की 80 रन की तूफानी पारी केकेआर पर भारी पड़ गई। टॉस गंवाकर निर्धारित 20 ओवर्स में मुंबई ने 195/5 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पूरी केकेआर 146/9 ही बना सकी। न पोलार्ड चले, न इयोन मॉर्गन का बल्ला गरजा। कार्तिक और नितीश राणा भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर को 2-2 विकेट मिले तो कीरोन पोलार्ड ने एक शिकार किया।
लाइव अपडेट
यूएई में मुंबई की पहली जीत
कोरोना काल में आईपीएल का आयोजन यूएई में हो रहा है, इसके पहले भी 2014 में लोकसभा चुनाव के चलते इस लीग का शुरुआती चरण संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। तब यहां खेले पांच मुकाबलों में कभी भी मुंबई इंडियंस जीत नहीं पाई थी। यह पहला मौका है जब रेगिस्तान में रोहित के रणबांकुरों को जीत का स्वाद मिला है।पिछले सात सीजन के बाद अपना ओपनिंग मैच हारी KKR
2013 से अब तक कोलकातानाइटराइडर्स आईपीएल का अपना पहला मुकाबला जीतते आ रही थी। सात साल पहले उसने दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से रौंदा था। मुंबई को भी नाइराइडर्स ने दो बार (2014, 2015) वाले ओपनिंग मैच में हराया था, लेकिन इस बार उसे खुद हार का स्वाद चखना पड़ा।Tough pill to swallow, but still early days. We always keep faith in our Knights! We will be back stronger! 💪🏼#KKRvMI #KKRHaiTaiyaar #Dream11IPL #IPL2020 pic.twitter.com/8cvms4Sgo3
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) September 23, 2020
मुंबई इंडियंस ने 49 रन से जीता मैच
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की।That's that from Match 5 as the Mumbai Indians win by 49 runs.
— IndianPremierLeague (@IPL) September 23, 2020
Scorecard - https://t.co/xDQdI54h5N #KKRvMI pic.twitter.com/j58dPCYVQl
पैट कमिंस के रूप में आठवां विकेट
आखिरकार पैट कमिंस की 12 गेंदों में 33 रन की शानदार पारी का अंत हुआपैट कमिंस ने एक ओवर में बुमराह को मारे चार छक्के
18 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 139/7, पैट कमिंस (33) और शिवम मावी (4)17 ओवर में KKR का स्कोर 112/7
बोल्ट के इस ओवर में एक विकेट समेत 10 रन आएकेकेआर का सातवां विकेट गिरा, निखिल नाइक भी आउट
Match 5. 16.3: WICKET! N Naik (1) is out, c Hardik Pandya b Trent Boult, 103/7 https://t.co/X8z1lGMT2V #KKRvMI #Dream11IPL #IPL2020
— IndianPremierLeague (@IPL) September 23, 2020
मॉर्गन भी बुमराह का शिकार, केकेआर का छठा विकेट गिरा
Match 5. 15.4: WICKET! E Morgan (16) is out, c Quinton de Kock b Jasprit Bumrah, 101/6 https://t.co/X8z1lGMT2V #KKRvMI #Dream11IPL #IPL2020
— IndianPremierLeague (@IPL) September 23, 2020
आंद्रे रसेल बोल्ड, KKR का पांचवां विकेट गिरा
आंद्रे रसेल के रूप में केकेआर की आखिरी उम्मीद भी गई। जसप्रीत बुमराह ने रसेल को क्लीन बोल्ड कियाMatch 5. 15.1: WICKET! A Russell (11) is out, b Jasprit Bumrah, 100/5 https://t.co/X8z1lGMT2V #KKRvMI #Dream11IPL #IPL2020
— IndianPremierLeague (@IPL) September 23, 2020