फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kolkata knight riders vs chennai super kings ipl 2018 33rd match preview

KKRvCSK: एमएस धोनी की सीएसके को 'जीत के ट्रैक' से उतारना चाहेगी केकेआर

Thu, 03 May 2018 02:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
kolkata knight riders vs chennai super kings ipl 2018 33rd match preview
एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक

विजय रथ पर सवार महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सपुरकिंग्स गुरुवार को जब आईपीएल-11 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने का होगा। 

विज्ञापन


दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली कोलकाता भले ही अपने घर ईडन गार्डन्स में खेलेगी पर उसके लिए चेन्नई से पार पाना आसान नहीं होगा। दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई की टीम आठ मैचों में से छह जीतकर शानदार फॉर्म में है। 
विज्ञापन


वहीं कोलकाता ने इतने ही मैचों में चार जीते हैं। दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर बढ़े हुए मनोबल के साथ आई हैं। कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उसके घर में तो चेन्नई ने दिल्ली डेयरडेविल्स को पुणे में अपने घर में मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग में हैं धोनी 

धोनी पूरी तरह से रंग में लौट आए हैं। उन्होंने अपने पिछले तीन मैचों में शानदार पारियां खेलीं, जिसमें दो अर्द्धशतक थे। वह 71.50 की औसत ने 286 रन बना चुके हैं। ऑलराउंडर शेन वॉटसन भी धोनी का अच्छा साथ दे रहे हैं। वह एक शतक की मदद से 281 रन बना चुके हैं। निचले क्रम में ड्वेन ब्रावो हैं जो अपना दिन होने पर कुछ भी कर सकते हैं। 

संभावित टीमें:

चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, लुंगी एन्गिडी और केएम आसिफ।


कोलकाता नाइट राइडर्स- क्रिस लिन, सुनिल नरेन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, मिचेल जॉनसन, पीयूष चावला, शिवम मावी और कुलदीप यादव।

नंबर गेम

-19 मैच दोनों ने अब तक खेले हैं, जिसमें से 11 चेेन्नई और आठ कोलकाता ने जीते हैं 

-286 रन बना चुके हैं चेन्नई के कप्तान धोनी अब तक आठ मैचों में 

-248 रन कोलकाता की ओर से क्रिस लिन ने आठ मैचों में बनाए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed