फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders pacer Harshit Rana's participation in IPL 2026 season is in danger

IPl 2026: क्या आईपीएल से पहले केकेआर को लगेगा झटका? गेंदबाज हर्षित राणा का टूर्नामेंट में खेलना तय नहीं!

Sat, 14 Mar 2026 09:39 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 14 Mar 2026 09:39 AM IST
सार

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने को है, लेकिन इससे पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की चिंता बढ़ गई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा अब तक फिट नहीं हो सके हैं और उनका टूर्नामेंट में खेलना तय नहीं है।

विज्ञापन
Kolkata Knight Riders pacer Harshit Rana's participation in IPL 2026 season is in danger
हर्षित राणा - फोटो : IANS

विस्तार

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2026 से पहले झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा अभी फिट नहीं हो सके हैं जिस कारण उनका टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध है। बताया ये भी जा रहा है कि हर्षित आईपीएल से बाहर हो गए हैं, लेकिन अब तक इसे लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे हर्षित 
हर्षित को टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। उन्होंने उस मैच में एक ओवर डाला था, लेकिन दर्द के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद हर्षित टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया था। हर्षित को घुटने में चोट लगी है और इससे पूरी तरह उबरने के लिए उन्हें रिहैब की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षित केकेआर टीम के अहम सदस्य हैं। उन्होंने 2024 में 19 विकेट लिए थे जो उस सीजन किसी अनकैप्ड गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट था। हर्षित ने उस सीजन टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद हर्षित ने पिछले आईपीएल सीजन में 15 विकेट झटके थे। अगर हर्षित आईपीएल से पहले फिट नहीं हो पाते हैं तो केकेआर को झटका लग सकता है। आईपीएल 2026 का आगामी सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। 
विज्ञापन

केकेआर ने ब्लेसिंग मुजरबानी से किया करार
केकेआर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ करार किया है। केकेआर ने शुक्रवार को मुजरबानी को टीम में लेने की पुष्टि कर दी थी। आईपीएल में खेलने के कारण मुजरबानी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद युनाइटेड के लिए नहीं खेल सकेंगे। मुजरबानी हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने छह मैचों में 13 विकेट झटके थे। 29 वर्षीय मुजरबानी पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में चोटिल लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। माना जा रहा है कि मुजरबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed