फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders New Captain Shreyas Iyer Announced IPL 2022 15th Edition Mega Auction

IPL 2022: कोलकाता नाइटराइडर्स को मिला नया कप्तान, दिल्ली को पहली बार फाइनल में पहुंचाने वाला यह खिलाड़ी बना कैप्टन

Wed, 16 Feb 2022 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Feb 2022 04:14 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर को इस साल कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। अय्यर पहली बार कोलकाता के लिए खेलेंगे। वे एक भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर विस्फोटक अंदाज में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Kolkata Knight Riders New Captain Shreyas Iyer Announced IPL 2022 15th Edition Mega Auction
श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल के 15वें सीजन के लिए कप्तानी की घोषणा कर दी है। उन्होंने 27 साल के श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान चुना है। वह कोलकाता के ओवरऑल छठे कप्तान होंगे। इससे पहले सौरव गांगुली, ब्रैंडन मैकुलम, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक और इयोन मॉर्गन केकेआर की कप्तानी कर चुके हैं। कोलकाता की टीम दो बार की चैंपियन है। उसने 2012 में कोलकाता ने चेन्नई और 2014 में पंजाब को फाइनल में हराया था। इन दोनों फाइनल में गौतम गंभीर ही कप्तान रहे थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)


श्रेयस को 12.25 करोड़ में केकेआर ने खरीदा
श्रेयस अय्यर को इस साल कोलकाता की टीम ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। अय्यर पहली बार कोलकाता के लिए खेलेंगे। वे एक भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर विस्फोटक अंदाज में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची है।

श्रेयस की कप्तानी में दिल्ली फाइनल में पहुंची
श्रेयस की कप्तानी में 2019 में दिल्ली कैपिटल्स अंतिम चार में पहुंची थी और 2020 में टीम पहली बार फाइनल तक सफर तय किया था। खिताबी मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को हराया था। ऐसे में कोलकाता को अय्यर की कप्तानी पर पूरा भरोसा होगा। इसी वजह से कोलकाता ने उन्हें इतनी ज्यादा कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है।  

श्रेयस का आईपीएल करियर
87 आईपीएल मैचों में अय्यर ने 31.67 के औसत से 2375 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 123.96 का रहा है, लेकिन बड़ी पारी खेलने पर उनका स्ट्राइक रेट इससे कहीं ज्यादा हो जाता है। आईपीएल में अय्यर की सबसे बड़ी पारी 96 रन की थी।
 
फ्रेंचाइजी कप्तान
कोलकाता नाइटराइडर्स श्रेयस अय्यर
चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
पंजाब किंग्स शिखर धवन (संभावित)
लखनऊ सुपरजाएंट्स केएल राहुल
गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या
सनराइजर्स हैदराबाद केन विलियम्सन
दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फाफ डुप्लेसिस/ग्लेन मैक्सवेल (संभावित)
राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन

दो और फ्रेंचाइजियों को कप्तान की जरूरत
कोलकाता ने तो कप्तान की घोषणा कर दी है, लेकिन अभी दो और टीमें हैं, जिनके पास कप्तान नहीं है। इसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल है। पंजाब के लिए शिखर धवन के नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है। वहीं, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल में से कोई एक बैंगलोर का कप्तान बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed