{"_id":"56d2da5a-bbca-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"kolkata-knight-riders-in-play-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेऑफ में केकेआर, राह मुश्किल पर असंभव नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्लेऑफ में केकेआर, राह मुश्किल पर असंभव नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का इस सीजन में अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है।
विज्ञापन
अपने पहले ही मैच में जीत दर्ज करने वाली केकेआर की टीम इस समय 13 मैचों में केवल 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर 7वें स्थान पर है।
केकेआर का अगला मुकाबला बंगलोर से है। कोलकाता को अपनी उम्मीद बरकरार रखने के लिए उसे न केवल बंगलोर को हराना होगा बल्कि उसे बचे हुए सभी मैच अच्छे रन रेट से जीतने होंगे। इसके साथ उसे दूसरी टीमों के हारने का इंतजार भी करना पड़ेगा।
कोलकाता की टीम इन समीकरणों से प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
बंगलोर अपने बचे हुए सभी मैच हारे
रविवार के मैच में केकेआर के बंगलोर को हराने के बाद बंगलोर के 14 मैचों में 16 अंक हैं। जबकि केकेआर के 14 मैचों में 12 अंक हो गए हैं। इसके अलावा बंगलोर अपने बचे हुए दोनों मैच हारे तभी केकेआर की उम्मीदें बनी रह सकती हैं। बंगलोर को पंजाब और चेन्नई के खिलाफ अपने अंतिम दोनों मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
हैदराबाद भी हारे सभी मैच
हैदराबाद की टीम के पंजाब पर जीत के बाद 13 मैचों में 16 अंक हैं। जबकि हैदराबाद के 3 मैच बचे हुए है। अगर हैदराबाद अपने बचे हुए सभी मैच हार जाए तब केकेआर की उम्मीद बन सकती है। केकेआर को अभी हैदराबाद से एक मैच खेलना बाकी है। इसके अलावा हैदराबाद की टीम को मुंबई और राजस्थान से मैच खेलना है।
विज्ञापन
पंजाब के हारने की भी दुआ करेगा केकेआर
पंजाब की हैदराबाद हाथों हार के बाद भी उसकी उम्मीदें जिंदा है। पंजाब के पास 13 मैचों में 10 अंक हैं। अगर पंजाब की टीम अपने बचे हुए सभी मैच जीत लेगी तो केकेआर को सभी मैच जीतने के बाद रन रेट के मामले में पंजाब को हराना पड़ेगा। ऐसे में केकेआर को पंजाब के हारने की भी दुआ करनी पड़ेगी।