{"_id":"682b51766d1686fb610758c8","slug":"kolkata-knight-riders-and-royal-challengers-bengaluru-pick-player-replacements-for-remaining-ipl-2025-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: केकेआर ने रोवमैन पोवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में शामिल किया, आरसीबी ने मुजरबानी को लिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: केकेआर ने रोवमैन पोवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में शामिल किया, आरसीबी ने मुजरबानी को लिया
Mon, 19 May 2025 09:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 19 May 2025 09:12 PM IST
सार
लेग स्पिनर शुक्ला घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं और 30 लाख रुपये में नाइटराइडर्स से जुड़ेंगे। इस बीच आरसीबी ने लुंगी नगिदी की जगह मुजरबानी को चुना है।
विज्ञापन
ब्लेसिंग मुजरबानी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने सोमवार को कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने खिलाड़ियों के विकल्प के तौर पर क्रमश: शिवम शुक्ला और ब्लेसिंग मुजरबानी को चुना है। पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके नाइटराइडर्स ने शेष मुकाबलों के लिए रोवमैन पोवेल की जगह शुक्ला को टीम में शामिल किया है।
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर पोवेल को अपने टॉन्सिल की सर्जरी करानी है। लेग स्पिनर शुक्ला घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं और 30 लाख रुपये में नाइटराइडर्स से जुड़ेंगे। इस बीच आरसीबी ने लुंगी नगिदी की जगह मुजरबानी को चुना है। नगिदी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल हो गए हैं। जिंबाब्वे के तेज गेंदबाज मुजरबानी ने अब तक 70 टी-20 मैच खेले हैं और 78 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 12 टेस्ट और 55 एकदिवसीय मुकाबलों में भी जिंबाब्वे का प्रतिनिधित्व किया है। वह 75 लाख रुपये में आरसीबी से जुड़ेंगे।