फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight rider players are self motivated for IPL in UAE

IPL 2020: कैसी है UAE में खेलने के लिए KKR के खिलाड़ियों की तैयारी?

Sat, 22 Aug 2020 07:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Aug 2020 07:14 AM IST
सार

केकेआर के भारतीय तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि अगले कुछ हफ्ते सत्र के लिए लय में आने के लिए काफी अहम होंगे।

विज्ञापन
Kolkata Knight rider players are self motivated for IPL in UAE
- फोटो : social media

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले कड़े अभ्यास की कमी खलेगी, लेकिन दो बार की चैंपियन टीम अपने प्रशंसकों को गौरवांवित करने के लिए 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार है।

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी गुरूवार को दुबई पहुंच गए थे जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) टीम रात में दुबई पहुंची। कोविड-19 महमारी के कारण टी-20 लीग को संयुक्त अरब अमीरात में कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को अपने होटल के कमरों में रहना होगा और तीन दौर की जांच के बाद ही वे ट्रेनिंग शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन


कार्तिक ने केकेआर की वेबसाइट से कहा, 'यह आईपीएल अलग होगा। दुनियाभर में जो हुआ, उससे हमें काफी दुख हुआ और क्रिकेट खेलना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन हम समझते हैं कि जब हम खेलेंगे तो हम हमारे प्रशसंकों के चेहरों पर मुस्कान लाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हां, हम बायो-बबल में रहेंगे। हां, हमने पिछले कुछ महीनों में इतनी कड़ी ट्रेनिंग नहीं की है और न ही खेले हैं। हां, रास्ता भले ही मुश्किलों भरा होगा। लेकिन हम वादा करते हैं कि अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे।'

केकेआर को ईडन गार्डन्स पर दर्शकों से मिलने वाले समर्थन की कमी खलेगी, लेकिन कार्तिक का मानना है कि प्रत्येक खिलाड़ी यूएई में खेलते हुए अपने स्थल की याद को दिल में रखकर खेलेगा। केकेआर के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने स्वीकार किया कि लॉकडाउन का उन पर बुरा असर पड़ा, लेकिन अब मैं पूरी तरह से तैयार हूं।


शीर्ष क्रम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल भी मैदान पर उतरने को बेताब हैं। शुभमन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम सभी खेलने के लिए बेताब हैं क्योंकि लंबे समय तक हम अपने घरों में रहे और हम सभी मानसिक रूप से तैयार हो रहे थे। हम सभी उत्साहित हैं। मैं मैदान पर जाकर खेल दिखाने के लिये बेताब हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed