फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम हित में विराट का बड़ा बलिदान, बचपन के कोच बोले- चाहते तो जड़ सकते थे तिहरा शतक

Sat, 12 Oct 2019 07:34 AM IST
मुकेश कुमार झा सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Oct 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
Kohlis childhood coach Rajkumar Sharma says Virat could hit triple century if they want
विराट कोहली - फोटो : social media

कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के हर फॉर्मेंट में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम इंडिया के लिए नित नए रिकॉर्ड बना कर बराबर सुर्खियों में रहते हैं। विराट पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ने के साथ इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा सात दोहरे शतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।


 

Kohlis childhood coach Rajkumar Sharma says Virat could hit triple century if they want
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले उनके बचपन के उस्ताद राज कुमार शर्मा ने अपने शागिर्द की इस कामयाबी पर शुक्रवार को 'अमर उजाला' से कहा, 'मैं बतौर क्रिकेट उस्ताद अपने शागिर्द विराट के टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सात दोहरे शतक जमाने की उपलब्धि पर बेहद खुश और रोमांचित हूं। इसके साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन बनाने का कारनामा किया।

Kohlis childhood coach Rajkumar Sharma says Virat could hit triple century if they want
विराट कोहली - फोटो : social media

मेरे लिए विराट की कामयाबी गर्व की बात है। प्रतिभासम्पन्न तो विराट शुरू से ही रहे हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हर फॉर्मेट में भारत के लिए बतौर बल्लेबाज और कप्तान उनकी कामयाबी का सबब उनकी मेहनत है। विराट कर्म को पूजा मानते हैं और इसीलिए वह विश्व क्रिकेट में भारत और डंका बजाने में कामयाब हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kohlis childhood coach Rajkumar Sharma says Virat could hit triple century if they want
वीरेंद्र सहवाग

वह बताते हैं, 'विराट की सबसे खास बात यह है कि वह निजी रिकॉर्डों से ज्यादा अहमियत हमेशा टीम इंडिया की हर फॉर्मेट में जीत को देते हैं। मेरे लिए यह वाकई फख्र की बात है वह टेस्ट में सातवां दोहरा शतक जमाने के साथ देश और दुनिया के दो महानतम बल्लेबाज में शामिल सचिन तेंदुलकर (छह दोहरे शतक) और वीरेन्द्र (छह दोहरे शतक ) को पीछे छोड़ कर उनसे एक कदम आगे निकल गए है।

विज्ञापन
Kohlis childhood coach Rajkumar Sharma says Virat could hit triple century if they want
करुण नायर

हां , जहां तक उनके भारत के लिए वीरेन्द्र सहवाग और करुण नायर के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरे शतक की उपलब्धि की बराबरी कोशिश करने की बात तो वह शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी ऐसी कोशिश करते तो वह जरूर इसमें कामयाब रहते। विराट चाहते तो आज अपना पहला तिहरा टेस्ट शतक पूरा कर सकते थे। विराट के जेहन में पुणे में दूसरे टेस्ट में जीत के साथ सीरीज जीत की बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed