फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kohli to lead sehwag and gambhir in challenger trophy

अपने से जूनियर की कप्तानी में खेलेंगे वीरू-गौती

Sat, 21 Sep 2013 02:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Sep 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
kohli to lead sehwag and gambhir in challenger trophy

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे वरिष्ठ बल्लेबाजों को अब अपने से जूनियर क्रिकेटर की कप्तानी में खेलना होगा।  

विज्ञापन


एन के पी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए आज घोषित दिल्ली की टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गई है।

जबकि खराब फॉर्म के कारण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सहवाग और गंभीर को टीम में जगह दी गई है, लेकिन उन्हें कोहली के अंडर में खेलना होगा।

चैलेंजर ट्रॉफी के लिए दिल्ली घोषित
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की सीनियर चयनसमिति ने शुक्रवार को दिल्ली में चैलेंजर ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम का चयन किया।

कोहली ने पिछले महीने अपनी कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से हराते हुए क्लीन स्वीप किया था। टीम इंडिया की विदेशी धरती पर पांच मैचों की किसी भी सीरीज में यह पहला क्लीन स्वीप था।
विज्ञापन


पिछले ही महीने कोहली को अर्जुन अवार्ड से नवाजा भी गया था।

बेहतरीन बल्लेबाज कोहली के नेतृत्व में दिल्ली 26 से 29 सितंबर तक इंदौर में होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया ब्लू और यूसुफ पठान की कप्तानी वाली इंडिया रेड टीम से लोहा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का पहला मुकाबला 26 सितंबर को इंडिया ब्लू से होगा।

वीरू-गंभीर के पास एक और मौका

टीम इंडिया में वापसी की राह तलाशने में जुटे सहवाग और गंभीर को वेस्टइंडीज ए के खिलाफ होने वाले तीन चार दिवसीय मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए भारत ए टीम में भी चुना गया है।

भारत ए टीम की कप्तानी चेतेश्वर पुजारा संभाल रहे हैं।

सहवाग ने अपना आखिरी टेस्ट इसी साल मार्च में खेला था, जबकि गंभीर को पिछले वर्ष टेस्ट टीम से हटाया गया था।

दिल्ली को रणजी ट्रॉफी एकदिवसीय चैंपियन होने के नाते चैलेंजर ट्रॉफी में उतरने का मौका मिला है।

चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया रेड की कप्तानी पहले इरफान पठान को सौंपी गई थी लेकिन उनके चोट के कारण हट जाने से अब इस टीम की कप्तानी उनके बड़े भाई यूसुफ पठान संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed