{"_id":"61bcb340810443293c48e349","slug":"kohli-ganguly-controversy-after-the-controversy-kohli-got-the-support-of-the-fans-worldstandswithkohli-is-trending-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"#WorldStandsWithKohli: विवाद के बाद कोहली को मिला फैंस का साथ, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे भारतीय कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
#WorldStandsWithKohli: विवाद के बाद कोहली को मिला फैंस का साथ, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे भारतीय कप्तान
Fri, 17 Dec 2021 09:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Dec 2021 09:27 PM IST
सार
विराट के बयान के बाद बीसीसीआई की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। सच्चाई क्या है, यह सिर्फ बीसीसीआई और कोहली जानते हैं। सच सामने आएगा भी या नहीं, इसके बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस दो दिन से सौरव गांगुली के खिलाफ खड़े हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच विवाद खुलकर सामने आ चुका है। बुधवार को विराट के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद टी-20 और वनडे की कप्तानी को लेकर कई खुलासे हुए। विराट ने बिना किसी का नाम लिए बीसीसीआई पर निशाना साधा। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी दो गुट बन गया है। हालांकि, ज्यादातक लोग विराट को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को ट्विटर पर #WorldStandsWithKohli ट्रेंड कर रहा है। इस टॉपिक पर करीब 90 हजार से ज्यादा ट्वीट्स हो चुके हैं।
विराट के बयान के बाद बीसीसीआई की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। सच्चाई क्या है, यह सिर्फ बीसीसीआई और कोहली जानते हैं। सच सामने आएगा भी या नहीं, इसके बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस दो दिन से सौरव गांगुली के खिलाफ खड़े हैं। वहीं, विराट को पिछले दो दिन से लगातार सोशल मीडिया पर समर्थन मिल रहा है। लोग अपने-अपने अंदाज में कमेंट लिखकर विराट को समर्थन दे रहे हैं।
किंग नाम के एक यूजर ने लिखा कि विराट 22 साल की उम्र से ही टीम इंडिया का भार अपने कंधों पर उठाए हुए हैं। किंग कोहली नाम के एक यूजर ने लिखा कि लंदन में कोहली का वैक्स स्टैच्यू, दुबई में कोहली का वैक्स स्टैच्यू और सिडनी में कोहली का वैक्स स्टैच्यू। दुनिया कोहली के साथ खड़ी है।