{"_id":"1fd2c3be-4c6a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kochi-ready-to-india-england-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि भारत-इंग्लैंड वन-डे के लिए तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोच्चि भारत-इंग्लैंड वन-डे के लिए तैयार
कोच्चि/एजेंसी
Updated Sun, 23 Dec 2012 12:32 AM IST
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी को होने वाले दूसरे वन-डे की मेजबानी के लिए कोच्चि का जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के सचिव टीसी मैथ्यू ने कहा, ‘दूसरे वन-डे के लिए तीन पिचों को तैयार किया गया है। एक पिच को हैदराबाद की मिट्टी से तो दूसरी को लाल मिट्टी से तैयार किया गया है जबकि तीसरी पिच को वाइकाम से मिट्टी लाकर तैयार किया गया है। मैच के लिए सभी तैयारी पूरी है। इस स्टेडियम की क्षमता 55 हजार है और यहां टिकटों की बिक्री तीन जनवरी से शुरू की जाएगी।’
विज्ञापन
‘हम भारत से मिलने वाली चुनौती के लिए तैयार हैं। इस सीरीज के लिए हमने कड़ी तैयारी की है। भारत-पाक सीरीज के दौरान हमेशा काफी दबाव होता है और इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता। दोनों देशों के लोगों को अपनी टीम से काफी उम्मीदें रहती हैं। हम बिना किसी दबाव के खुद को साबित करने की पूरी कोशिश करेंगे।’
विज्ञापन
-मोहम्मद हफीज, कप्तान, पाकिस्तान