फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Know This rule will be apply soon in cricket

इन नियमों के लागू होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट हो जाएगा और रोमांचक

Tue, 12 Sep 2017 11:24 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 12 Sep 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Know This rule will be apply soon in cricket
ICC - फोटो : ICC

आईसीसी क्रिकेट को रोमांचक बनाए रखने लिए लगातार नए नियम बनाता आ रहा हैं। आईसीसी अब अगले माह से कुछ और नए नियम लागू करने जा रहा है। जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के और रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे।

विज्ञापन

 

टेस्ट क्रिकेट की बात की जाये तो पहले 80 ओवर के बाद 2 रिव्यु टीम को मिल जाते थे। लेकिन नए नियमों के मुताबिक अब टीम को सिर्फ 2 डीआरएस ही मिलेंगे। टी-20 क्रिकेट में आईसीसी ने डीआरएस का प्रयोग करने की इजाजत दे दी है। नए नियम में कुछ इस तरह के बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन


बल्ले की साइज में बदलाव 

कुछ खिलाड़ी भारी बल्ले का इस्तेमाल करते है। ऐसे में उन्हें अब अपने बल्ले में बदलाव करना होगा। नए नियम के मुताबिक अब बल्ले की चैड़ाई 108 मिमी और एज 40 मिमी की रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रन आउट में नए नियम 

आईसीसी के नये नियम के अनुसार अगर बल्लेबाज क्रीज के अंदर आ जाएगा और उसका बल्ला हवा में भी रहेगा तो वो ऑउट नही होगा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा पहले नही होता था। पहले हवा में बल्ला रहने पर बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता था।


रेड कार्ड के नियम 

आईसीसी ने रेड कार्ड का नया नियम लागू किया है। इस नए नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर खेल भावना के खिलाफ जाता है तो अंपायर उसे रेड कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर भेज सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed