फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Know everything about IPL 2018 Player Retention event Schedule and Timings

कब, कहां और कैसे देखें IPL प्लेयर रिटेंशन का प्रसारण, पूरी जानकारी यहां

Wed, 03 Jan 2018 05:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Know everything about IPL 2018 Player Retention event Schedule and Timings
आईपीएल खिलाड़ी - फोटो : crictracker

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन की नीलामी की लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी है। हालांकि, इस सीजन में कौनसा खिलाड़ी किस फ्रैंचाइजी के साथ होगा, इसका फैसला गुरुवार यानी 4 जनवरी को होगा। सभी फ्रैंचाइजी के पास तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा।

विज्ञापन


नीलामी के दिन राइट टू मैच कार्ड के माध्यम से उनके पास दो और खिलाड़ियों को बनाए रखने का भी विकल्प है। हालांकि, यदि कोई टीम किसी भी खिलाड़ी को नहीं रिटेन करती है तो वे आगे बढ़ सकते हैं और राइट टू मैच कार्ड के उपयोग से तीन खिलाड़ियों को हासिल कर सकती हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्लेयर रिटेंशन की प्रक्रिया के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसे स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी 1, और स्टार स्पोर्ट्स 1 HD पर देखा जा सकता है। इसका प्रसारण 4 जनवरी को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। हॉटस्टार पर भी इसके लाइव प्रसारण की सुविधा है। माना जा रहा है कि एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना की चेन्नई सुपरकिंग्स में वापसी हो सकती है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम अपने कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- IPL 2018: चेन्नई सुपरकिंग्स करेगा फैंस को खुश, एमएस धोनी के साथ इस खिलाड़ी को करेगा रिटेन


सनराइजर्स हैदराबाद में डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार को बरकरार रखने की संभावना है। हालांकि, उन्हें शिखर धवन, रशीद खान और मुस्तफीजुर रहमान जैसे बड़े नामों पर भी विचार कर सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स को भी रिटेन को लेकर उलझन में हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स आंद्रे रसेल और मनीष पांडे को रिटेन कर सकते हैं, लेकिन गौतम गंभीर और कुलदीप यादव को बाहर करना उनके लिए मुश्किल होगा। 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आरसीबी की टीम अपने कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को रिटेन करेगी। यदि नहीं करेगी तो फिर कोहली खिलाड़ियों की नीलामी में जाएंगे। बता दें कि स्टार इंडिया ने आईपीएल के अगले पांच संस्करण 2018-22 के लिए विश्वव्यापी प्रसारण और डिजिटल अधिकार 16347 करोड़ की बोली लगाकर अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed